रानीपुर। प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर आज ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा बढ़े बिजली बिल को लेकर शहर के रानीपुर जोड़ से बिजली कार्यालय तक रैली निकाल प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ओर बिजली कार्यालय पहुँच राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा।ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा ज्ञापन में बताया कि कोरोना काल के विपरीत समय मे लगातार आमजनों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है जिसमे अब प्रदेश शासन द्वारा बिजली बिल में अचानक जबरन बढ़ोतरी करना आमजन के साथ छलावा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र महतो ने कहा कि कोरोना काल के बाद आमजन की हालत खस्ता है लॉक डाउन के कारण जनता के पास आवक भी बंद हो गई थी जैसे तैसे जनता की आर्थिक स्थिति ठीक हो रही थी कि प्रदेश की भाजपा सरकार आमजन को अधिक बिजली बिल देकर आर्थिक बोझ बड़ा रही है । प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने 15 माह में जनता को 100 रुपए में बिजली उपलब्ध कराई लेकिन भाजपा सरकार ने लोगो को अधिक बिजली बिल देकर जनता के साथ छलावा कर रही है । बरोज कमा के खाने वाले लोगो को 2 हजार से 3 हजार के बिल थमाए जा रहे है शहर की झुग्गी झोपड़ी में निवास करने वाली महिला पुरुषों को 5 हजार का बिल थमाया जा रहा है जो बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है । बिजली विभाग द्वारा बिना रीडिंग और जांच के बिना सोचे मनमाने तरीके से बिल थमाए जा रहे है ब्लाक कांग्रेस कमेटी इसका पुरजोर विरोध करती है । ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि आमजन की समस्या को देखते हुए तत्काल प्रभाव से बिजली बिल माफ किया जाए और पूर्व में निर्धारित विद्युत यूनिट से अचानक बढ़ोतरी तत्काल प्रभाव से रोक नही लगाई जाती है तो कांग्रेस पार्टी उग्र प्रदर्शन करने बाध्य होगी ब्लाक महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा आत्माराम मर्सकोले ,घोड़ाडोंगरी मंडल अध्यक्ष अशोक राठौड़, सियाराम यादव, दुष्यंत महाले,गुड्डा खातरकर, सोनू खनूजा, मदन चौहान, हरप्रीत सिह खनूजा, सुरेंद्र सिंह राजपूत,संजय अग्रवाल, ललित शर्मा, कृष्णराव खातरकर, पीयूष अग्रवाल, रूपेश भोर्वंशी, राहुल वर्मा, शुभम साहू, संजू जावलकर,रानीपुर मंडल अध्यक्ष जीवन वर्मा, कन्नू लाल कवड़े,योगेश क वड़े, राजू कहार,बुधराम विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता उपस्थित थे।
बढ़ते बिजली बिल को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन व नारेबाजी
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours