चिचोली। प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से जिले में विभिन्न तहसीलो में पदस्थ नायब तहसीलदारो एवं तहसीलदारो को बैतूल कलेक्टर अमनबीर सिंह बैस ने शुक्रवार की देर शाम एक आदेश जारी कर उनकी पदस्थापनाओ में परिवर्तन किया हैं,जिसके चलते चिचोली तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार अखिलेश कुशराम को झल्लार-भैसदेही तहसील का एवं झल्लार-भैसदेही में पदस्थ नायब तहसीलदार नरेशसिंह राजपूत को चिचोली तहसील में बतौर प्रभारी तहसीलदार के रूप में पदस्थ किया हैं।कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में जिले के 6 नायब तहसीलदार एवं 4 तहसीलदारो की तहसीलों की अदला बदली की गई हैं।
नरेश सिंह राजपूत बने चिचोली तहसीलदार, अखिलेश को झल्लार
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours