चिचोली। नगर के भगतसिंह वार्ड क्रमांक-2 में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात टेंन्ट-डेकोरेशन का काम करने वाले नसीराबाद निवासी 18 वर्षीय आयुष लोखंडे पिता परसराम लोखंडे की बिजली का करंट लगने से मृत्यु हो गई,शनिवार सुबह घटना की सुचना मिलते हीं टीआई अजय सोनी ने घटना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना कर शव को पीएम के लिए भिजवाया जहाँ पीएम कर उसे परिजनों को सौप दिया था।
मिली जानकारी के मुताबिक 8-9 अक्टूबर की दरम्यानी रात चिचोली नगर के सोनी मोहल्ले में स्थित बजरंग मंदिर परिसर में मनाये जा रहे नवरात्र उत्सव में दुर्गा प्रतिमा पंडाल के बाजू में स्थित सटर के कमरे में टेंट-डेकोरेशन में काम करने वाला आयुष लोखंडे अपना काम निपटा कर सो गया था,,शनिवार की सुबह जब समिति के सदस्यों ने टेंट कर्मचारी के नहीं जागने पर सटर लगे कमरे में जाकर, सटर खोलकर देखा तो अंदर का नजारा देख कर सभी चौक गयें,युवक पर लोहे का पंखा गिरा हुआ था और युवक अचेत अवस्था में पड़ा था। समिति के सदस्यों एवं वार्ड वासियों द्वारा तुरंत हीं डायल-100,सहित थाना प्रभारी अजय कुमार सोनी को इस घटना की सूचना दी थी।मौका स्थल का मुआयना करने पर प्रथम दृष्टया युवक की मौत सोते समय निद्रा में लोहे का चलता पंखा शरीर पर गिरने और पंखे में प्रवाहित विद्युत का करंट आयुष लोखंडे को लगने से मृत्यु होना प्रतीत होता है,,पुलिस ने मर्ग की कायमी कर पूरे प्रकरण में जांच करने की बात कहीं हैं,,मगर छोटी सी लापरवाही से नसीराबाद निवासी गरीब दिव्यांग परसराम लोखंडे के 18 वर्षीय द्वितीय पुत्र आयुष लोखंडे का आकस्मिक निधन हो गया।
पंखा गिरने से लगे बिजली के करेन्ट से आयुष की मौत
+ There are no comments
Add yours