चिचोली। गुरुवार को घोड़ाडोंगरी विधायक ब्रह्मा भलावी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिचोली के अध्यक्ष विजय आर्य के नेतृत्व में बिजली बिलों की बेतहाशा मूल्य वृद्धि करने के विरोध स्वरूप एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इसके पश्चात तहसील कार्यलय मे तहसीलदार को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि वर्तमान समय में कोविड-19 चलते आमजन आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रही है इसके बावजूद भी विद्युत विभाग द्वारा मनमाने ढंग से बिजली बिल थमाए गए हैं और अधिकारी मनमाने ढंग से बकाया राशि वालों किसानों पर कुर्की की कार्यवाही कर घर से घरेलू सामान तक उठाकर ले आ रहे हैं। इसके विरोध में कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया उसके पश्चात कांग्रेसियों ने जनपत पंचायत मे में हडताल पर बैठे पंचायत कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चा की मांगों के के समर्थन में शामिल हुए ।जिसमें प्रमुख रुप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता , राजेंद्र जायसवाल, कमल रंजन शुक्ला, कमल सेठ, नरेंद्र आर्य, प्रदीप शुक्ला , बटनू पटेल, अशोक राठौर , डॉक्टर कमलेश सोनी, देवीराम आर्य, राहुल पटेल, सुभाष यादव अनिल भूसारी ,अखलेश पटेल ,रुपेश आर्य पार्षद सोनू जायसवाल , सेलू आर्य, संदीप ठेकेदार,शिवम आर्य ,आर्यन आर्य, भुवन बिसोने,रुप्पु आर्य, पिकु आर्य, मंजू माचीवार, भूपेंद्र आर्य, मंडलम अनु आर्य, रविंद्र आर्य, दीपक शेषकर ,गौरव बबलू माचीवार , मोना आर्य, इदरीश खान, नवनीत आर्य, विकास आर्य, सुदामा यादव आदि साथी गण उपस्थित थे ।
कांग्रेस ने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन कर भारी भरकम बिजली बिल के विरोध व्यक्त कर राज्यपाल की के नाम ज्ञापन सौंपा
+ There are no comments
Add yours