
सारनी । प्राइवेट चिकित्सक करेंगे प्रशासन एवं सरकारी चिकित्सको को हर संभव सहयोग एवं आवश्यकता पड़ने पर अपने वेंटीलेटर एवं अन्य इंस्ट्रूमेंट्स भी शेयर करेंगे 8 सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं प्राइवेट नर्सिंग होम संचालकों की बैठक का आयोजन जिला कलेक्ट्रेट में किया गया इसमें प्राइवेट चिकित्सकों ने जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को हर संभव मदद एवं सहयोग देने का वादा किया प्राइवेट नर्सिंग होम एसोसिएशन की तरफ से डॉक्टर योगेश पंडाग्रे ने सरकारी शासकीय चिकित्सकों को वेंटिलेटर ऑपरेटिंग की ट्रेनिंग एवं अन्य इंस्ट्रूमेंट भी हरसंभव उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया उक्त बैठक में कलेक्टर श्री राकेश सिंह अपर कलेक्टर श्री सचानसाहब सीईओ जिला पंचायत एम एल त्यागी सीएमएचओ जी सी चौरसिया डी एच् ओ डॉ धुर्वे नोडल अधिकारी डॉ सौरभ राठौर डॉअरविंद भट्ट एवं समस्त नर्सिंग होम के संचालक उपस्थित थे
+ There are no comments
Add yours