बैतूल – भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष वसंत बाबा माकोडे ने बताया कि आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से माननीय श्री जेपी नड्डा जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ताओं से कोरोना से बचाओ के उपाय एवं समाज में भाजपा के कार्यकर्ताओं की वर्तमान में मुख्य भूमिका जन सहयोग है जिसे प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा के साथ निर्वहन करें उन्होंने निम्न बिंदुओं पर शीघ्र अमल करने का आग्रह किया है।
१- पीएम केयर फंड को मूवमेंट की तरह लेना है। यह मंडल स्तर ही नहीं बल्कि बूथ स्तर तक 2 दिन के भीतर समस्त कार्यकर्ताओं को लगकर पहुंचाना होगा।
२- इस कार्य में सामाजिक संस्थाएं, एनजीओ, बड़े आश्रम, बड़े मंदिर, ट्रस्ट, एवं अन्य ऐसे संस्थान जो रात दिन समाज सेवा में लगे रहते हैं, उनसे भी बातचीत की जा सकती है।
३- मजदूर वर्ग जो बाहर से जिलों की सीमाओं में आ रहे हैं उसे यथा स्थान रोककर उनके ठहरने और भोजन की व्यवस्था की जावे। इस कार्य में प्रशासन का कोआर्डिनेशन भी आवश्यक रूप से ध्यान में रखा जावे और कोरोना से बचाव के वे समस्त उपाय किए जाएं जिन्हें प्रशासन/ शासन द्वारा सुझाया जावे।
४- सामान की कठिनाई आती है, तो मंडलों में निवासरत वरिष्ठ पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष व बूथ अध्यक्ष अपने-अपने मंडलों में व्यवस्थाएं करें ।
किसी प्रकार की कठिनाई आती है,तो स्थानीय स्तर पर ही समस्याएं हैं, और सॉल्यूशन भी वहीं है।
५- स्थानीय स्तर पर घर घर पर नये/पुराने कपड़ों के मास्क बड़ी संख्या में बनाए जा सकते हैं और घरों में जो हाथ की मशीनें हैं कपड़ा सिलने की, उनके माध्यम से और स्थानीय स्तर पर जो दर्जी कार्य करते हैं, उनसे बड़े स्तर पर मास्क बनवा कर अपने अपने मंडलों में वितरित किए जा सकते हैं। परिवारों में भी इस प्रकार का प्रयोग किया जा सकता है और मास्क पहनकर ही रहना श्रेयस्कर है।
सभी मंडल अध्यक्षों से और जिले के समस्त वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता बंधुओं से आग्रह किया है कि “पीएम केयर फंड“ के लिए शीघ्रताशीघ्र दो दिवस में जन-जन तक यह प्रचार प्रसार करें और प्रत्येक कार्यकर्ता कम से कम 10 अन्य लोगों से पीएम केयर फंड में योगदान करने के लिए प्रेरित करेंगे’ जिससे हम अपने जिले का लक्ष्य भी पूरा कर सकेंगे।
सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता से कहा है कि हमें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि हम सब कार्यकर्ता मिलकर विकट परिस्थितियों में अपने दायित्वों और कर्तव्यों का निर्वहन धैर्य पूर्वक कर्मठता से सामाजिक डिस्टेंस और कोरोना के बचाव के सभी उपाय पर अमल करते हुए करेंगे,तो हम अपने जिले में कोरोना को न केवल फैलने से रोकेंगे बल्कि उसे हरायेंगे।
भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री फंड में करायेंगे योगदान- वसंत बाबा माकोडे
+ There are no comments
Add yours