कर्मचारियो को जीवन बीमा कवर उपलब्ध कराया जाये – रमेश गवाड़े

Estimated read time 1 min read

सारनी। अन्य विभागों के साथ ही विद्युत मंडल की विभिन्न कंपनियों में कार्यरत अपसर – कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर बिजली उत्पादन , पारेषण व वितरण के काम में लगे हुए हैं । कोरोना महामारी से लड़ने में सहयोग कर रहे हैं । इनके परिजन रात – दिन चिंता में रहते हैं । खेद का विषय कि हमारे अफसर – कर्मचारियों को किसी प्रकार का जीवन बीमा कवर उपलब्ध नहीं कराया गया । इससे उनमें भय का वातावरण बना हुआ है । इन कर्मचारियों को

सुरक्षित किया जाना चाहिए । म . प्र . पॉवर जनरेटिंग कर्मचारी जनता पत्र यूनियन ने मुख्यमंत्री , कंपनियों के प्रबंधक संचालकों व अपर मुख्य मुख्य सचिव ऊर्जा को पत्र लिखकर यह मांग की है । यूनियन सचिव रमेश गवाड़े ने बताया 27 मार्च को इंदौर में कार्यरत एक लाइनमैन सुरेश लश्करी बिजली मरम्मत के दौरान पोल से गिरा और अस्पताल में उसकी मौत हो गई । सुरेश भी देश के लिए काम कर रहा था । उन्होंने मांग की है कि सरकार ने स्वास्थ्य , पुलिस व अन्य विभागों के कर्मचारियों को 50 लाख के बीमा कवर की घोषणा की है । इसमें विद्युत मंडल की उत्तरवर्ती कंपनियों को भी शामिल किया जाए ।

More From Author

+ There are no comments

Add yours