प्रदेश में विकास और जनकल्याण का नया इतिहास लिखेगें – शिवराज

Estimated read time 0 min read

वर्चुअल रैली में मुख्यमंत्री ने पेश किया 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड
प्रदेश सहित जिले में बूथ स्तर पर लाईव देखा सुना कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का भाषण
बैतूल।
चौथी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने शिवराज सिंह चैहान ने शुक्रवार को वर्चुअल रैली के माध्यम से प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए अपनी सरकार के 100 दिनो का रिपोर्ट कार्ड पेष किया। रैली को केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार प्रदेश में विकास और जनकल्याण का नया इतिहास लिखेगी। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री चैहान ने कमलनाथ सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि वे हमेशा पैसा नही होने का रोना रोते थे हमारी सरकार ने 100 दिन में 40 हजार करोड रू. प्रदेश की गरीब जनता, किसानों के दिए है।
श्री चौहान ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश संगठन और कार्यकर्ताओं के दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि कोरोना संकटकाल में प्रदेश में भाजपा ने सरकार बनाई थी। सरकार का पहला लक्ष्य इस महामारी से निपटना था। जिसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने बखुबी निभाया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश अब फिर से विकास और सुशासन की राह पर चल पड़ा है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि 15 महिनों में कांग्रेस ने प्रदेश को तबाह बर्बाद कर दिया था। जनता से झूठे वादे कर सरकार बनाने वाले कमलनाथ से हर वर्ग दूखी और परेशान था। ऐसे समय में भाजपा ने जनता के दुख दर्द मिटाने का संकल्प लिया है जिसे प्रदेश की शिवराज सरकार पूरा कर रही है। राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 100 दिन की उपलब्धियों के लिए शिवराज सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में हमेशा अंतर रहा। श्री सिंधिया ने कहा कि कमलनाथ सरकार जनता से किए गए वादे पूरे नही कर रही थी और सरकार सिर्फ ट्रांसफर, दलाली मे व्यस्त थी। ऐसे समय मैंने कांग्रेस को छोडऩे का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में शिवराज के नेतृत्व में एक जनहितैषी सरकर है जो प्रदेश को विकास के पथ पर लेकर आगे बड़ेगी।
विजय भवन में हुआ रैली का लाईव प्रसारण
प्रदेश की भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर आयोजित वर्चुअल रैली का लाईव प्रसारण जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में किया गया। जहां भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, विधायक डा. योगेश पंडाग्रे, पूर्व जिलाध्यक्ष वसंत बाबा माकोड़े, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैघ, पूर्व नपाध्यक्ष आनंद प्रजापति, नागरिक बैंक अध्यक्ष अतीत पंवार, सह कोषाध्यक्ष दीपक सलूजा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश आहूजा, वीडियो कान्फ्रेसिंग प्रभारी अबिजर हुसैन, कैलाश धोटे, गीतेश बारस्कर, दिलीप सतीजा, पवन यादव, सावन्या शेषकर, कृष्णा गायकी, रवि सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने रैली का प्रसारण देखा व सुना। इसके अलावा जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला के निर्देश पर जिले में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से रैली का प्रसारण देखा।

More From Author

+ There are no comments

Add yours