स्वामी विवेकानंद युवा मंडल आमला ने आयोजित किया कार्यक्रम
सारणी। सेवा भावी, जनकल्याण कारी कार्यो में अग्रणी और सांस्कृतिक आयोजन में अपनी महती भूमिका निभाने वाली संस्था स्वामी विवेकानंद युवा मंडल आमला द्वारा आज स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर जनपद चौक आमला में कार्यक्रम आयोजित कर स्वामी विवेकानंद को याद किया और उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।इस अवसर पर उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण किया, पुष्पांजलि अर्पित की ओर उद्बोधन दिया।इस अवसर पर अपने उद्बोधन मे मनीष मिसर भाजपा आई टी सेल:जिला सह संयोजक,कृष्णा भूमरकर,और अकरम खान ने श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा कि वेदान्त के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु व युग प्रवर्तक स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर हम उन्हें नमन करते है।औपनिवेशिक भारत में हिंदुत्व के पुन: उद्धार और राष्ट्रीयता की भावना जागृत करने के लिए आपके प्रखर विचार आज भी राष्ट्रभक्तों की प्रेरणा के स्रोत हैं।
कुछ ऊर्जावान मनुष्य एक साल में इतना कर देते है जितना 100साल में भी नही कर सकते,भारतीय संस्कृति को विश्व स्थर तक पहुचाने वाले आध्यात्मिक गुरु,समाज सुधारक और युवाओ के प्रेरणा स्त्रोत्त स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर शत शत नमन,इस अवसर पर मनोज विश्वकर्मा, मनीष मिसर , अकरम खान, गोपाल खातारे, कृष्णा भुम्मरकर,मोहन देवड़े, रमेश निमजे, विकाश सुनानीया, संजय गुलबाक़े,सुभाष मानंडेकर, कोमल साहू, संदीप पवार,रंजीत सिरसाम, लोकेश शर्मा शिव साहू, आदि उपस्थित थे।
स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की
+ There are no comments
Add yours