पात्रता पर्ची में हितग्राही को आपत्ति को लेकर दावे आमंत्रित

Estimated read time 0 min read

सारनी। शासन द्वारा एम राशन मित्र के माध्यम से शासन द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जारी पात्रता पर्ची हितग्राहियों का माह फरवरी 2020 में मोबाईल के माध्यम से डोर टू डोर सर्वे कार्य किया गया था। उक्त सर्वे से प्राप्त जानकारी
अनुसार कुल 7180 पात्रता पर्ची में से भारी हितग्राहियों के नाम पात्रता पर्ची से हटाये जाने की कार्यवाही की गई हैं। ऐसे पात्रता पर्ची प्राप्त हितग्राहियों की सूची निकाय के सूचना पटल पर प्रकाशित की गई है। नपा द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त संबंध में किसी पात्रता पर्ची हितग्राही को आपत्ति हो तो वह अपना लिखित अभिमत सहित दिनांक 5 सितंबर तक कार्यालय में प्रस्तुत कर सकेगा। नियत तिथि पश्चात किसी भी प्रकार की दावे आपत्ति मान्य नही की जावेगी और जिन हितग्राहियों की ओर से किसी भी प्रकार की आपत्ति प्राप्त नही होती है वह हितग्राही पात्रता पर्ची से विलोपित माने जावेंगे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours