बैतूल। बेटी के नाम से हो घर की पहचान अभियान डिजिटल इंडिया विथ लाडो अभियान बेटियों के मान-सम्मान और पहचान को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। आज महानगर भोपाल,लहारपुर निवासी पिता संतोष कुमार सम्पादक दैनिक अमन संवाद समाचार पत्र की बेटी संध्या के नाम से नेमप्लेट लाडो फाउंडेशन के सदस्य हुमेश्वर ठाकरे द्वारा भेंट की गई। डिजिटल इंडिया विथ लाडो अभियान के माध्यम से हजारों बेटियों के नाम की नेमप्लेट लगाने का कार्य किया जा चुका है इतना ही नहीं यह अभियान देश के 12 राज्यों में पहुंच चुका है लाडो फाउंडेशन का उद्देश्य संपूर्ण भारत में इस अभियान को पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है लाडो फाउंडेशन के संस्थापक अनिल यादव ने कहा यह अभियान बेटियों के माता-पिता, लाडो फाउंडेशन के सदस्य, आमजन एवं पत्रकारों के सहयोग से संपूर्ण भारत में पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया जा रहा है।
डिजिटल इंडिया विथ लाडो अभियान पहुंचा महानगर
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours