रानीपुर। भाजपा मंडल घोड़ाडोंगरी में आज लगातार पांचवे दिन भी जारी रहा स्वच्छता अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम **भाजपा मंडल घोड़ाडोंगरी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत आज पाचवेंदिन शुक्रवार को घोड़ाडोंगरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल के आदर्श ग्राम कान्हावाड़ी में बने नक्षत्र वाटिका में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान एवं वृक्षा रोपण कर मनाया
पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उईके ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी अपने जन्मदिन को बड़े ही सादगी से मनाते आए हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने अपनी पार्टी बीजेपी और कैबिनेट के सहयोगियों को सीधा संदेश दिया कि 17 सितंबर को उनका जन्मदिन पर धूम धड़ाका नहीं हो। इसलिए पार्टी ने फैसला लिया है कि पीएम के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रुप में मनाएंगे। इसी कड़ी में बीजेपी सितंबर 14 से 20 तक सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है।
पिछड़ावर्ग मोर्चे के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र मालवीय ने बताया कि सेवा के विभिन्न कार्यों के माध्यम से जनमानस के बीच पहुंचरहे हैं। पार्टी सेवा कार्यों के माध्यम से रक्तदान, प्लाज्मा, वृक्षारोपण,डोनेशन, दिव्यांग उपकरण वितरण, गांवों में स्वच्छता अभियान, फल वितरण और वर्चुअल प्लेटफॅार्म पर कॉन्फ्रेंस से पीएम मोदी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करेगी। इस मौके पर देश के हर राज्य में एक वर्चुअल रैली का आयोजन किया जा रहा है।
सेवा सप्ताह के तहत घोड़ाडोंगरी भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजेश महेतो ने बताया कि मंडल के सभी बूथ इकाइयों एवं कार्यकर्ताओं को गरीब कल्याण,पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियान संबंधित सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही। अब पीएम मोदी का ये 70वां जन्मदिन है तो पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य के लिए 70 सेवा कार्य का लक्ष्य भी रखा है।अभियान में प्रमुख रूप से पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके, जिला अध्यक्ष पिछड़ावर्ग मोर्चा राजेन्द्र मालवीय,मण्डल अध्यक्ष राजेश महतो,वरिष्ठ नेता प्रशांत गावंडे, नारायण मालवीय,युवा नेता,राकेश अरोरा,दीपक उईके,राकेश अग्रवाल,देवीप्रसाद जैसवाल,गगन अग्रवाल, आनंद,अग्रवाल,गुरुदयाल उईके, जतिन अरोरा विकास सोनी,आभाष मिश्रा, अनिल शर्मा,जतिन आहूजा,सिद्धार्थ बिहारे,रोहित चौहान,मोहित चौकसे,नीलेश तारम, मुकेश गायकवाड़, प्रशांत उइके दीपक इवने,सौरभ मालवीय,गुरुदयाल उइके,बिजालाल धुर्वे,अनिल डोरगे छोटू नानकार,हर्ष चौकसे, सहित कान्हावाड़ी सरपंच कमलेश परते अन्य भाजपा के कार्यकर्ता शामिल रहे।
भाजपा मंडल घोड़ाडोंगरी में आज लगातार पांचवे दिन भी जारी रहा स्वच्छता अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम
+ There are no comments
Add yours