रानीपुर। सतपुड़ा की सुरम्य वादियों में बसा छोटा महादेव भोपाली में विश्वकर्मा जयंती पर विश्वकर्मा मंदिर में सर्वप्रथम विश्वकर्मा परिवार की ओर से हवन पूजन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो,भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश मेंहतो घोड़ाडोंगरी तहसीलदार मोनिका विश्कर्मा मौजूद थे। कार्यक्रम में कोविड-19 का ध्यान रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सारे मंदिर परिसर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को मास्क एवं सैनिटाइजर भी वितरित किए गए।। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो ने क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं कोरोना जैसी गंभीर बीमारी को शीघ्र खत्म करने के लिए हवन कुंड में आहुति छोडी, इसके पश्चात विश्कर्मा परिवार की ओर से भंडारे का विशाल आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के विश्वकर्मा परिवार के अध्यक्ष सुखनंदन विश्वकर्मा घोड़ाडोंगरी मंडल अध्यक्ष अशोक राठौर रानीपुर मंडल अध्यक्ष शिवनाथ यादव भजन लाल विश्वकर्मा बुधराम विश्वकर्मा रवि विश्वकर्मा मोहन मोरे भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय लाल धुर्वे दीपक पटेल फूलचंद यादव सुखमण सलाम मदन चौहान सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे ।
भोपाली विश्वकर्मा मंदिर में हुआ हवन पूजन के पश्चात भंडारे का आयोजन
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours