दीनदयाल रसोई के समापन पर कालीमाई व्यपारी संघ ने सभी सहयोगी धार्मिक व समाजिक संगठनो का आभार जताया
सारनी। शोभापुर कॉलोनी में आज विवेक वाणी संघ प्रांगण में संचालित हो रही पंडित दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना के समापन के अवसर पर उपस्थित घोड़ाडोंगरी तहसीलदार पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सारणी नगर पालिका सीएमओ सारणी बीएमओ घोड़ाडोंगरी परियोजना अधिकारी शोभापुर पत्रकार बंधु सारणी स्वास्थ्य कर्मी सारणी पुलिस विभाग सारणी एवं सफाई कर्मी जो कि इस कारोना में वीर योद्धा के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं ऐसे सभी वीर योद्धाओं का पंडित दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना के सभी सदस्यों ने पुष्प वर्षा कर एवं शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया समिति के संरक्षक रंजीत सिंह एवं सुधा चंद्रन ने कहा वर्तमान परिस्थितियों में आज निस्वार्थ भाव से जो लोग आज देश सेवा में लगे हैं सभी धन्यवाद के पात्र हैं भारत देश इनके त्याग और सेवा का हमेशा ऋणी रहेगा। इस कार्य में सहयोगी के रूप में व्यापारी संघ के अध्यक्ष रमेश हारोड़े प्रकाश शिवहरे समीर मशीद वीरेंद्र सोलंकी जोगेंद्र सूर्यवंशी सतीश चौरे देवेंद्र सोनी रविंद्र पांसे मिश्री लाल सोनी मुकेश सोनारे जगदीश पवार अशोक पवार अजय बग्गा दीपक चौहान पप्पू उज्जैन वार इन सभी की विशेष रूप में भूमिका रही हैऔर बहुत से ऐसे सभी सामाजिक और धार्मिक संगठन जो इस कार्य में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोगी रहे हैं समिति सभी का धन्यवाद ज्ञापित करती है ।
+ There are no comments
Add yours