भीषण आपदा मे जरुरतमंद और असहाय परिवार की मदत मे दिनदयाल रसोई का नेक कार्य प्रशसंनिय है – बलवीर मालवीय

Estimated read time 0 min read

सारनी। सोमवार शिवाजी प्रांगण में संचालित दीनदयाल रसोई में आज पाथाखेड़ा के राजीव सिह द्वारा अपनी माताजी की तेरव्ही श्रद्धाजंली कार्यक्रम के उपल्क्षय मै सारनी,पाथाखेड़ा,शोभापूर,के 2000 जरूरत मन्दो को भोजन पैकिट  वितरण कर कार्यक्रम दीनदयाल रसोई में कर उन्होंने अपने माताजी का श्रद्धाजंली अर्पित की । बलवीर मालवीय ने श्रद्धाजंली अर्पित कर उन्होने कहां की राष्ट्र में आज एक भीषण आपदा आज इस लॉक डाउन की स्थिति में जरूरतमंद और असहाय परिवार है,उनके साथ अपनी खुशियों को साझा कर पूण्य का कार्य करे ताकि उनकी आवश्यकताओं की परिपूर्ति हम समाज में रहकर एक अच्छे नागरिक का होने का परिचय दें। इस अवसर पर दीनदयाल रसोई के संरक्षक रंजीत सिंह सुधा चंद्रा,भीम बहादुर थापा,बलवीर मालवीय,मो० ताज सहित दीनदयाल रसोई के सदस्य रेवाशंकर मगरदे, विनय मदने, सुनील मोखड़े, राहुल कापसे, विनोद झर बड़े,धर्मेंद्र वर्मा, गंगाधर चढ़ोकर, मुकेश यादव, राजकुमार नागलें, नारायण खातरकर, सुनील पाटिल आदि सभी सदस्य उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours