विजय भवन केन्द्र में 320 कोविषील्ड के टीके लगाए

बैतूल। भाजपा जिला कार्यालय विजय भवन स्थित टीकाकरण केन्द्र में बुधवार 28 जुलाई को 320 लोगो को टीके लगाए गए। जिला कार्यालय मंत्री कृष्णा गायकी ने बताया कि विजय भवन केन्द्र में बुधवार 28 जुलाई को कोविषील्ड के 320 टीके लगाए गए। जिसमें 296 को पहला डोज और 24 को दूसरा डोज लगाया गया। टीकाकरण का कार्य स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सुबह से देर शाम तक किया गया। केन्द्र पर आए हितग्राहियो का भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर जिलाउपाध्यक्ष शंकर चढोकर, महामंत्री सुधाकर पंवार, मंडल अध्यक्ष सुनील पंवार, सतीष पाठा इत्यादि उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours