- जबलपुर, शहडोल-रीवा में दिखेगा असर; भोपाल-इंदौर में धूप निकलेगी
भोपाल। मध्यप्रदेश में कल से बारिश का नया सिस्टम एक्टिव हो जाएगा। इससे जबलपुर, शहडोल और रीवा संभाग में मध्यम से तेज बारिश होगी। हालांकि, भोपाल, उज्जैन और इंदौर संभाग में सिस्टम का असर दिखाई नहीं देगा। इससे पहले गुरुवार को सीधी, धार, रतलाम, सिवनी और गुना में बारिश हुई। बाकी शहरों में गर्मी का असर रहा। मौसम वैज्ञानिक अशफाक हुसैन ने बताया कि शुक्रवार को लो प्रेशर एरिया की वजह से प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम बदल जाएगा। अक्टूबर के पहले सप्ताह तक बारिश का दौर रहेगा।
पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम
- प्रदेशभर के अधिकतर जिलों में धूप-छांव वाला मौसम रहा। कहीं बारिश हुई तो कहीं गर्मी का असर रहा।
- सीधी में 23 मिमी बारिश हो गई। धार और रतलाम में आधा इंच से ज्यादा बारिश हो गई।
- सिवनी, गुना में भी हल्की बूंदाबांदी हुई।
प्रदेश में 37 इंच बारिश, कोटा पूरा
मध्यप्रदेश में अब तक औसत 37.09 इंच बारिश हो चुकी है जबकि औसत 37.21 इंच बारिश होनी चाहिए। इस हिसाब से बारिश के आंकड़े में मामूली अंतर ही है। पूर्वी हिस्से में 4% कम और पश्चिमी हिस्से में 3% अधिक बारिश हुई है।
- नरसिंहपुर में आंकड़ा 51 इंच से अधिक है। यहां सबसे अधिक बारिश हुई है।
- झाबुआ, बुरहानपुर, खरगोन, नरसिंहपुर, सिवनी, निवाड़ी, रतलाम, भिंड, उज्जैन, राजगढ़, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, खंडवा, कटनी, छिंदवाड़ा, देवास, श्योपुरकलां, हरदा, बैतूल और अनूपपुर जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है।
- जबलपुर, सीहोर, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, शिवपुरी, दतिया, सागर, टीकमगढ़, नीमच, आगर-मालवा, मुरैना और शहडोल जिले में सामान्य से 90% से अधिक बारिश हो चुकी है।
इन जिलों में कम बारिश
- सतना, अशोकनगर, रीवा और सीधी जिलों में सबसे कम बारिश हुई है।
कैसे रहेंगे अगले 24 घंटे
- हल्की बारिश: सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिले में।
5 बड़े शहरों में मौसम का हाल
- भोपाल: मौसम खुला रहेगा। धूप निकलेगी। इससे गर्मी का असर बढ़ेगा।
- इंदौर: धूप निकलेगी। गर्मी रहेगी।
- ग्वालियर: गर्मी का असर रहेगा। बारिश होने का अनुमान नहीं है।
- जबलपुर: धूप-छांव वाला मौसम रहेगा। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
- उज्जैन: मौसम साफ रहेगा। धूप निकलने से गर्मी महसूस होगी।
+ There are no comments
Add yours