नरेंद्र सिंह तोमर : ये पार्टी की युद्ध के समय जैसी रणनीति है… मैं मुख्यमंत्री का दावेदार न कल, न आज

Estimated read time 1 min read
  • मप्र चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से विस चुनाव, सीएम चेहरे व दिग्गजों को टिकट पर खास बातचीत

भोपाल। सवाल : आप मोदी के टॉप-5 मंत्रियों में हैं, विधायकी का चुनाव क्यों लड़ रहे हैं?
केंद्रीय मंत्रिमंडल के टॉप-5 मंत्रियों में से एक माने जाने वाले सवाल : आप मोदी के टॉप-5 मंत्रियों में हैं, विधायकी का चुनाव क्यों लड़ रहे हैं? ने खुद के विधानसभा चुनाव लड़ने की वजह पर कहा कि यह युद्ध के समय जैसा। उनका चुनाव लड़ना पार्टी की रणनीति है। तोमर मप्र चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक भी हैं। यानी राज्य स्तर से जो उम्मीदवारों की सूची का प्रस्ताव तैयार होता है, उसमें इनकी सबसे प्रमुख भूमिका होती है। अब सूची में खुद उनका ही नाम आया। इसके बाद पहली बार दैनिक भास्कर ने उनसे बात की। इसमें उन्होंने खुद के सीएम पद की दावेदारी, मंत्रियों के टिकट कटने, कई दिग्गजों के नाम और आने जैसे सवालों के जवाब दिए।

आगे की रणनीति

Q. ऐसी चर्चा है कि अगली सूची में सिंधिया और वीडी शर्मा का भी नाम आ सकता है?

अभी से ये कहना उचित नहीं है। ये केंद्रीय चुनाव समिति का अधिकार क्षेत्र है।

Q. माना जा रहा है कि कई मंत्रियों के टिकट कटेंगे, कुछ स्वेच्छा से चुनाव नहीं लड़ेंगे?

– स्वेच्छा से कोई मना करे तो अलग बात है। बाकी टिकट का निर्णय चुनाव समिति करेगी।

Q.आपने जो राज्य से सूची भेजी, उनमें इन सांसदों के नाम थे या नहीं?

– ये चुनाव समिति के अंदर की बात है। इस पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।

Q. आप चुनाव जीत जाते हैं तो क्या कारण होगा कि आप इस्तीफा देकर सांसद का चुनाव नहीं लड़ेंगे?

– ये तो विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी क्या भूमिका तय करती है, उस समय सोचेंगे। जनवरी 2009 में मैं राज्यसभा के लिए चुना गया। 6 साल का कार्यकाल होता है। 2009 में लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी ने कहा, तब से मैं लोकसभा में हूं।

सवाल : आप मोदी के टॉप-5 मंत्रियों में हैं, विधायकी का चुनाव क्यों लड़ रहे हैं?

मप्र चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से विस चुनाव, सीएम चेहरे व दिग्गजों को टिकट पर खास बातचीत

Q. केंद्रीय मंत्री से वापस फिर विधायक का चुनाव लड़ने की कोई खास वजह?

– मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं। मैं उन सौभाग्यशाली लोगों में हूं जिन्होंने पार्षद, विधायक, लोकसभा, राज्यसभा चारों सदनों में काम किया। वर्तमान परिस्थिति में पार्टी ने मुझे कहा कि विधानसभा का चुनाव लड़ना है तो ये मेरा सौभाग्य है। युद्ध का समय होता है तो एक रणनीति पर काम करना होता है। मैं पार्टी की रणनीति में काम आ पाऊं, इससे ज्यादा अच्छा मेरे लिए कुछ नहीं हो सकता।

Q. क्या ये रणनीति प्रदेश को नया नेतृत्व देने से जुड़ी है?

– ऐसा नहीं मानना चाहिए। भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। हम सबकी कोशिश है कि भाजपा की सरकार बने। भाजपा में सामूहिक नेतृत्व का भाव है। तय करके किसी को जवाबदारी दी जाती है वो उसे निभाते हैं। शिवराज सिंह हमारे सफलतम सीएम हैं।

Q. आप और सीएम में 20 सालों से तालमेल है, लेकिन अब आपको ही सीएम का प्रबल दावेदार माना जा रहा है?

– न मैं सीएम की प्रतिस्पर्धा में कल था, न आज हूं, न कल रहूंगा। मैं कार्यकर्ता हूं। उस दायित्व का निर्वहन करता रहूंगा। शिवराज जी से मेरे 40 साल से संबंध हैं। (साभार…)

More From Author

+ There are no comments

Add yours