पाथाखेड़ा फुटबॉल ग्राउंड में दशहरे पर होगा रावण का पुतला दहन

Estimated read time 1 min read
  • रावण दहन स्थल का एसडीओपी, थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण

सारनी। 24 अक्टूबर शनिवार दोपहर 2 बजे के लगभग एसडीओपी अभयराम चौधरीऔर सारनी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान ने दल के साथ पाथाखेड़ा के फुटबॉल ग्राउंड दशहरा मैदान में पहुंच कर दशहरे के दिन होने वाले रावण दहन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीओपी अभयराम चौधरी,थाना प्रभारी महेन्द्र सिह चौहान ने कहा कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए रावण दहन कार्यक्रम में 10 वर्ष के नीचे तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। शासन के निर्देश अनुसार रावण दहन कार्यक्रम में 1 हजार से अधिक लोग न हो। एक दूसरे के बीच सामाजिक दूरी बनाए हो, मास्क पहने और सेनेटाइजर का उपयोग करना होगा। वहीं नव दुर्गा उत्सव समिति के लक्ष्मण साहू, प्रदीप झा, राजा, संजय प्रजापति, नंदकिशोर साहू ने बताया कि सदभावना नव दुर्गा उत्सव समिति विगत 14 वर्षों से पाथाखेड़ा के फुटबॉल ग्राउंड दशहरा मैदान में मां दुर्गा की स्थापना, नवमी पर भंडारे के साथ दशहरे पर रावण दहन कार्यक्रम करते आ रही है और इस वर्ष भी मां आदिशक्ति की स्थापना के साथ दशहरे पर रावण दहन कार्यक्रम रंग-बिरंगी आतिशबाजियों के करेंगी। रावण के पुतले का निर्माण समिति के सिद्धनाथ साहू और समिति के सदस्यों द्वारा किया जाता है। समिति ने रावण दहन कार्यक्रम देखने आने वाले सभी नागरिकों से अपील की है कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखकर बचाव के लिए मास्क पहनकर ही आए, एक दूसरे के बीच सामाजिक दूरी बनाकर रखें और सेनेटाइजर का उपयोग करें। इस अवसर पर एसडीओपी अभयराम चौधरी, थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान, दूर्गा उत्सव समिति के सरक्षक रंजीत सिंह, समिति के दीपक महंती और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours