आज मोदी, खड़गे, नड्डा, योगी, गडकरी, मायावती की सभाएं; शिवराज, सिंधिया, कमलनाथ भी करेंगे प्रचार

Estimated read time 1 min read

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार चरम पर पहुंच गया है। भाजपा, कांग्रेस, बसपा और सपा के साथ ही अन्य दलों के दिग्गज नेता धुआंधार प्रचार में जुटे हैं। मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, बसपा सुप्रीमो मायावती, सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में सभा करेंगे।

पढ़िए, कहां, कब, किसकी सभा

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी – दोपहर 12.30 बजे, सीधी खुर्द बाइपास रोड (सीधी) में सभा।
  • मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस अध्यक्ष – दोपहर 2.30 बजे ग्वालियर, शाम 5.15 बजे भोपाल में सभा।
  • जेपी नड्‌डा, बीजेपी अध्यक्ष – सुबह 11.30 बजे बड़वाह, दोपहर 1.50 बजे महेश्वर के कतरगांव, दोपहर 3.35 बजे मंडलेश्वर में सभा।
  • योगी आदित्यनाथ, सीएम, यूपी – दोपहर 12.00 बजे शुजालपुर, दोपहर 12.45 बजे कालापीपल के पोलायकला, दोपहर 1.40 बजे देवास के खातेगांव में सभा।
  • मायावती, बसपा सुप्रीमो – सुबह 11 बजे दमोह जिले के पथरिया में सभा।
  • नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री – सुबह 11.30 बजे साईखेड़ा, दोपहर 1 बजे प्रभात पट्टन, दोपहर 2.30 बजे मुलताई, शाम 4 बजे आमला के खेड़ली बाजार और शाम 5 बजे आमला में सभा।
  • शिवराज सिंह चौहान, सीएम, मप्र – दोपहर 12 बजे छिंदवाड़ा के हरई में सभा, सागर में शाम 5 बजे रोड शो, रायसेन के सिलवानी के बेगमगंज में सभा।
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री – शिवपुरी, गुना के मधुसूदनगढ़ और आरोन में करेंगे प्रचार।
  • भूपेंद्र पटेल, सीएम, गुजरात – दोपहर 12 बजे रतलाम के धामनोद, दोपहर 2.30 बजे मंदसौर के मल्हारगढ़ के नारायणगढ़ में सभा, दोपहर 3 बजे नीमच की जावद विधानसभा के डिकेन में सभा।

More From Author

+ There are no comments

Add yours