समिति ने दी आश्रित परिवार को आर्थिक सहायता

Estimated read time 1 min read

सारनी। सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी के अधीक्षण अभियंता विद्युत, परीक्षण एवं उपकरण तीन में कार्यरत विठ्ठलराव राने संयंत्र सहायक का आकास्मिक निधन भोपाल में विगत दिनों हुआ। स्व- सुरक्षा निधि समिति सारनी द्वारा लता राने को आर्थिक सहायता के रूप मे रुपये साठ हजार का भुगतान का पत्र को उनके निवास ओल्ड ई 41 पर जाकर दिया गया। जानकारी देते हुए स्व- सुरक्षा समिति के सचिव अम्बादास सूने ने बताया कि समिति का उददेश्य नियमित सदस्यों के परिवार को आर्थिक सहायता देना है। मंडल अथवा कंपनी के नियमित कर्मचारी अधिकारी स्व-सुरक्षा निधि समिति के सदस्य बन सकते हैं। समिति द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारी, अधिकारीयो को भी सहयोग राशि प्रदान की जाती है। सचिव स्व-सुरक्षा निधि समिति सारनी ने बताया कि एक मई 2020 के बाद आकस्मिक निधन पर समिति द्वारा आर्थिक सहयोग साठ हजार रुपये प्रदान किया जा रहा है। इस दौरान समिति के सचिव अम्बादास सूने, केपी पटेल, प्रशांत राने भी उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours