जंगल में मिला एक युवक का कंकाल

Estimated read time 0 min read

बैतूल। मंगलवार ग्राम बघवाड़ के जंगलो में एक युवक का कंकाल मिला, कंकाल भी ऐसा कि कहीं हाथ, कहीं पैर। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। कुछ लोगो ने कपड़े के आधार पर कंकाल की पहचान कन्हैया पिता लक्ष्मण यादव उम्र 45 वर्ष ग्राम मर्दवानी जो कि पाढर के पास है के निवासी के रूप में शव की शिनाख्त की है। पुलिस ने शव का पीएम करवाया और शव परिजनो को सौप दिया है। इस विषय में बीएमओ डॉ. अशोक नरवरे से चर्चा की गई तो उन्होने बताया कि नर कंकाल के रूप में खोपड़ी, हड्डीयां आदि थी। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वहीं बोड़खी चौकी प्रभारी श्री मंडलोई ने बताया कि नरकंकाल काफी पुराना है। 22 मार्च को एक युवक की गुम इंसान कोतवाली बैतूल में दर्ज की गई थी। कंकाल के पास जो कपड़े मिले है उसके आधार पर शव की शिनाख्त मृतक कन्हैया पिता लक्ष्मण यादव, उम्र 45 वर्ष निवासी मर्दवानी के रूप में की गई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours