विद्युत कर्मचारी संगठनों ने भी आये मदद के लिए आगे, 1 दिन का वेतन देने सौपा पत्र

Estimated read time 1 min read

सारनी। कोरोना वायरस (कोविड-19) के दुष्परिणाम को देखते हुए विद्युत कर्मचारी संगठनों भी आगे आये हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार विद्युत कर्मचारी संगठनों से जुड़े पूरे प्रदेश के कर्मचारी, अधिकारी एक दिवसीय वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान करेंगे। जिसमें एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड, मध्य पूर्व/मध्य पश्चिम क्षेत्र विद्युत कंपनी, मध्य प्रदेश पावर जेनरेटिंग ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के सभी कर्मचारी 1 दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में सौंपेंगे। ज्ञात हो कि इस संबंध में पावर इंजीनियर एंड एंप्लाइज एसोसिएशन एवं मध्य प्रदेश विद्युत पत्रोपाधि अभियंता संघ ने मांग की थी की समस्त अधिकारी कर्मचारीयों का एक दिवसीय वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किया जाए।

More From Author

+ There are no comments

Add yours