मुलताई में ट्रेनो के स्टापेज को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्षो ने सांसद को ज्ञापन सौंपा

Estimated read time 1 min read

बैतूल। मुलताई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मुलताई नगर,मुलताई ग्रामीण और दुनावा मंडल के भाजपा अध्यक्षो ने शनिवार को सांसद दुर्गादास उइके से भेंटकर उन्हे मुलताई में ट्रेनो के स्टापेज का ज्ञापन सौंपा। मुलताई नगर मंडल अध्यक्ष हनी भार्गव, मुलताई ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेष ंिहंगवे, दुनावा मंडल अध्यक्ष परसराम खाकरे ने सांसद श्री उइके को सौंपे ज्ञापन में कहा कि माॅ ताप्ती का उदगम स्थल एवं पवित्र नगरी होने के कारण देष के कई स्थानो से दर्षनार्थी ताप्ती जी का दर्षन करने मुलताई आते है। परंतू मुलताई रेल्वे स्टेषन पर ट्रेनो का पर्याप्त स्टापेज नही होने से उन्हे काफी परेषानियो का सामना करना पडता है। क्षेत्र के सामाजिक, धार्मिक संगठनो द्वारा लंबे समय से मुलताई में ट्रेनो के स्टापेज की मांग की जा रही है। ज्ञापन के माध्यम से भाजपा मंडल अध्यक्षो ने सांसद दुर्गादास उइके से 012803 – 012804 स्वर्णजयंती एक्सप्रेस, 01259-012160 जबलपुर-नागपुर-अमरावती एक्सप्रेस, 012615-012616 जीटी एक्सप्रेस और 012967-012968 जयपुर -चैन्नई एक्सप्रेस का मुलताई में स्टापेज दिलाने की मांग की है। सांसद श्री उइके ने मंडल अध्यक्षो को इस बाबत आष्वस्त किया है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours