आठनेर में कोविड-19 केयर सेंटर की अव्यवस्था को लेकर उठने लगे सवाल

Estimated read time 1 min read
  • मरीजों ने की पौष्टिक आहार देने व सफाई कराने की मांग
  • बोले- गुणवत्ता युक्त भोजन ना मिलने की शिकायत करने पर घर से ही भोजन लाने का कह रहे कर्मचारी

बैतूल। आठनेर में कोविड केयर सेंटर की व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। यहां भर्ती मरीजों को न तो गुणवत्ता युक्त खाना व नास्ता दिया जा रहा है और न ही सेंटर की नियमित रूप से साफ सफाई कराई जा रही है। जिससे वहां भर्ती मरीज परेशान हैं। नगर के आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीज ने बताया कि सेंटर की नियमित साफ सफाई नहीं हो रही है। टॉयलेट में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। टॉयलेट का गेट भी टूटा हुआ है। मच्छरों का भी आतंक है जिससे उन्हें गंभीर बीमारी का खतरा मंडरा रहा है। इसके अलावा किसी प्रकार का कोई पौष्टिक आहार खाने के लिए नहीं दिया जाता है। शिकायत करने पर सेंटर के प्रभारी उल्टे हमें ही घर से भोजन लाने की व्यवस्था करने का कह रहे हैं। इन मरीजों का कहना है सेंटर के मौजूदा व्यवस्था के बीच रहकर स्वस्थ आदमी भी बीमार पड़ जाएगा। शिकायतकर्ता मरीज ने सेंटर की व्यवस्था को दुरुस्त कराने और उसकी नियमित रूप से साफ सफाई कराने की मांग की है।कोरोना से नहीं कोविड केयर सेंटर में इलाज से लगता है डरदूसरी ओर कोरोना संक्रमण को लेकर नागरिकों का मानना है कि उन्हें कोरोना संक्रमण से डर नहीं लग रहा है, बल्कि डर इस बात का सता रहा है कि कोविड केयर सेंटर में भर्ती होने के बाद मरीज कहीं दूसरी बीमारी से न पीडि़त हो जाएं। मरीजों के मन में यह डर कोविड केयर सेंटर में फैली अव्यवस्था के बाद पनप रहा है। कोविड केयर सेंटर में इलाज के लिए भर्ती मरीजों ने अव्यवस्था, गंदगी और कर्मचारियों की लापरवाही की शिकायत की है। नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि कोविड केयर सेंटर की व्यवस्था भगवान भरोसे है। इस बीच कोविड केयर के नाम पर खर्च हो रही बड़ी राशि और उपयोगिता पर भी सवाल उठाया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours