सारनी। वैश्विक महामारी में अभी मध्यम वर्गीय परिवारों की हालत बेहद गंभीर हैं सभी अपने रोजगार से वंचित हो गए हैं कुछ परिवार छोटे फुटकर विक्रेता सड़को पर छोटी सी खाद्य सामग्री बेचकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं और अपने परिजनों के लिए दो वक़्त की रोटी का इंतजाम कर पालन पोषण कर रहे हैं पैसे कमाना बड़ा मुश्किल हो गया है वर्तमान समय में कोविड़-19 में अपनी सुरक्षा भी कर पाना मुश्किल हो रहा हैं जैसा ही आम आदमी पार्टी को कुछ व्यापारियों के द्वारा जानकारी प्राप्त हुई हैं कि नगर पालिका के द्वारा दैनिक गुजरी में पुनः राजस्व की वसूली नगर पालिका के द्वारा शुरू कर दी गई छोटे व्यापारियों से 10 से 20 रुपए की वसूली भी उनके लिए उनके दैनिक जीवन में जलते चूल्हे में पानी डालने जैसा कदम हैं अभी वैसे ही आम जनता पर लॉक डाउन,बेरोज़गारी,कर्जदारी की भारी मार पड़ी हैं और फिर ये हर महीने अब प्रतिदिन के 10से 20 रुपए के हिसाब से 300 से 600 रुपए अलग से हर महीने के नगर सरकार को राजस्व देना अभी उन्हें मानसिक रूप से परेशान करने जैसा कदम हैं।आम आदमी पार्टी मांग करती है जब तक कि इस वैश्विक महामारी में अर्थव्यवस्था पुनः पहले की तरह सभी का जीवन नहीं चलने लग जाता हैं तब तक किसी भी प्रकार से साप्ताहिक या दैनिक गुजरी की राजस्व वसूली ना की जाए इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के सिराज खान,जितेंद्र देशमुख ,पप्पू साह, प्रीतम भूमरकर , शेख रमजान मंसूरीमोहम्मद इकबाल खान,शैख तौसीफ सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
साप्ताहिक, दैनिक गुजरी की राजस्व वसूली न किए जाने को लेकर आम आदमी पार्टी ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
+ There are no comments
Add yours