जमीनी विवाद आपसी में सुलझाएं – राजेश महतो

Estimated read time 0 min read

रानीपुर। बैतूल पुलिस अधीक्षक  सिमाला प्रसाद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रद्धा जोशी व अनु विभागीय अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान के मार्ग निर्देशन में स्थानीय थाना परिसर  रानीपुर में आसपास कार्यक्रम के तहत एवं आने वाले श्रवण मास को लेकर रानीपुर थाने में शांति समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रुप से घोड़ाडोंगरी भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो, विशाल महतो, जगन्नाथ यादव, इंदल यादव, सरपंच वीजा लाल धुर्वे सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक में मंडल अध्यक्ष राजेश महतो ने कहा कि जमीन संबंधित विभाग अपने गांव स्तर पर गांव पटेल के माध्यम से सुलझाएं समय पड़ने पर संबंधित थाना प्रभारी वह बीट प्रभारी को सूचना दें ताकि समय भी बचे और कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने से बचा जा सके एवं श्रावण मास पर भोपाली अंबा माई में होने वाले आयोजनों को कोवीड गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए आयोजन करने की सलाह दी गई।थाना प्रभारी विजय सिंह ठाकुर,एसआई अवधेश नारायण तिवारी ने श्रावण मास में भोपाली पहुंचने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार का नशा करके मंदिर में ना पहुंचे वह आने जाने वाले टू व्हीलर फोर व्हीलर वाहनो मास्क हेलमेट व सीट बेल्ट लगाकर चलने की सलाह दी भोपाली मंदिर में मेले के आयोजनों को लेकर उच्च अधिकारियों से दिशा निर्देश मिलने के पश्चात दिशा निर्देश दिया जाएगा। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो, विशाल महतो,जगन्नाथ यादव,निलेश बारसे,हेमराज बारसे,इंदल यादव, विजय लाल धुर्वे, सरपंच मदन चौहान सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours