• प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणादायी यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएं
  • प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है- डॉ. महेन्द्र सिंह

नर्मदापुरम/भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने शनिवार को नर्मदापुरम के जिला कार्यालय में जिला पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ‘सेवा संकल्प अभियान’ की टोली के सदस्यों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वर्ष 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में प्रारंभ की गई सेवा-यात्रा 25 वर्षों का गौरवपूर्ण पड़ाव पूर्ण कर रही है। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र नेतृत्व तक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का यशस्वी जीवन राष्ट्रहित और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करने एवं सेवा, समर्पण और संकल्प की इस प्रेरणादायी यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणादायी यात्रा को जन-जन तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता का लक्ष्य है। इस दौरान भाजपा की जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला ने भी संबोधित किया।
प्रधानमंत्री मोदी जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी
भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत माता की सेवा और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को मजबूत करने वाला व्यापक जनअभियान है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में निरंतर देश और समाज की सेवा की है। उनके सेवा कार्यों, जनकल्याणकारी प्रयासों, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की सोच को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में संगठन से जुड़कर उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री और उसके बाद देश के प्रधानमंत्री के रूप में जिस प्रकार राष्ट्र सेवा की है, वह अपने आप में अद्वितीय है। उन्होंने देश की राजनीति में सेवा को साध्य और राष्ट्र निर्माण को लक्ष्य बनाकर कार्य किया है। उनके नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर अपनी नई पहचान बनाई है और देश के करोड़ों नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई
भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं। जनधन खातों से आर्थिक सशक्तिकरण, उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुएं से मुक्ति, स्वच्छ भारत अभियान से स्वच्छता के प्रति जनजागरण, प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों को पक्की छत, आयुष्मान भारत से स्वास्थ्य सुरक्षा और किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को आर्थिक संबल देने जैसे अनेक कार्यों ने देश के विकास को नई दिशा दी है। इन योजनाओं का उद्देश्य केवल सुविधाएं उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज दुनिया भारत को एक सशक्त, सक्षम और संभावनाओं से भरे राष्ट्र के रूप में देख रही है। प्रधानमंत्री जी ने ‘विकसित भारत’ का जो संकल्प देश के सामने रखा है, उसे साकार करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। बैठक में सांसद श्रीमती माया नारोलिया, विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, श्री विजयपाल सिंह, श्री प्रेमशंकर वर्मा, श्री ठाकुरदास नागवंशी सहित सेवा संकल्प अभियान की जिला टोली एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *