बैतूल। मांडवी में बोरवेल में गिरे 8 साल के तन्मय की मौत के बाद पुलिस ने बोरवेल मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना आठनेर के ग्राम मांडवी में तन्मय पिता सुनील साहू (6) पिछले 6 दिसंबर को खेलते वक्त मांडवी जूनावानी रोड पर स्थित नानकराम चौहान के खेत के बोरवेल मे गिर गया था। 84 घंटे चले रेस्क्यू आपरेशन के बाद तन्मय का शव बोरवेल से निकाल जा सका था। इस घटना में तन्मय की मौत हो गई थी।
घटना पर थाना आठनेर मे मर्ग क्रमांक 138/2022 धारा 174 जाफौ का कायम कर मृतक बालक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों के बयान व मर्ग जांच के बाद आरोपी खेत मालिक नानकराम पिता दमडया चौहान निवासी मांडवी के विरुद्ध थाना आठनेर पर अपराध क्रमांक 552/2022 धारा 304 भादवि का अपराध कायम कर अनुसंधान में लिया गया है।
+ There are no comments
Add yours