- प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा संबोधन
- जिलाध्यक्ष ने तैयारी को लेकर पदाधिकारियो से किया वर्चुअल संवाद
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रेल को पूरे जिले में सभी बूथो पर पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओ को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नडडा वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से संबोधित करेगें। स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने सोमवार को जिला पदाधिकारियो एवं मंडल प्रभारीयो से वर्चुअल संवाद किया। श्री शुक्ला ने कहा कि पार्टी का स्थापना दिवस सभी बूथो पर पूरे उत्साह व हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होने कहा कि जिला व मंडल मुख्यालय पर प्रातः 9 बजे एकत्रीकरण होगा और पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा। 10 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नडडा कार्यकर्ताओ को वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से संबोधित करेगें। श्री शुक्ला ने पदाधिकारियो से जिला एवं मंडल मुख्यालय पर प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष के उदबोधन को सुनने हेतू व्यवस्था बनाने को कहा। उन्होने बताया उदबोधन के बाद कार्यकर्ता प्रभात फेरी निकालेगें। पदाधिकारियो से वर्चुअली संवाद करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि स्थापना दिवस का कार्यक्रम सभी बूथो पर भी मनाया जाएगा। उन्होने कहा कि बूथो पर कार्यक्रम प्रभावशाली हो तथा प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष का उदबोधन भी कार्यकर्ता सुन सके ऐसी व्यवस्था बनाए। श्री शुक्ला ने कहा कि स्थापना दिवस पर कार्यकर्ता अपने अपने घरो पर पार्टी का ध्वज अवश्य लगाए। वर्चुअली संवाद का समन्वय अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी अबिजर हुसैन द्वारा किया गया।
+ There are no comments
Add yours