33 साल बाद कल से दूरदर्शन पर फिर ‘रामायण’ का प्रसारण, केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर का ट्वीट- जनता की मांग है

Estimated read time 1 min read
  • रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण 25 जनवरी 1987 में शुरू हुआ था
  • दूरदर्शन पर इसका आखिरी एपिसोड 31 जुलाई 1988 को देखने को मिला

नई दिल्ली. देश में कोरोनावायरस का संकट लगातार गहरा रहा है। कोरोना के अब तक 700 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। देशभर में लॉकडाउन है। लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है। इसबीच, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को साफ किया कि जनता की मांग पर दूरदर्शन में शनिवार से रामायण सीरियल का प्रसारण होगा। पहला एपिसोड कल सुबह 9 बजे और दूसरा कल ही रात 9 बजे दिखाया जाएगा। दूरदर्शन पर पहली बार रामायण का प्रसारण 25 जनवरी 1987 में शुरू हुआ और आखिरी एपिसोड 31 जुलाई 1988 को देखने को मिला था।

द कपिल शर्मा शो में पहुंचे थे कलाकार

  • सीरियल में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल, सीता का किरदार निभाने वालीं दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी हाल ही में ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आए थे। उनके साथ रामायण सीरियल के निर्माता-निर्देशक रहे स्व. रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर भी शो में शामिल हुए थे।
  • उन्होंने पिता पर लिखी किताब ‘अन एपिक लाइक ऑफ रामानंद सागर फ्रॉम बरसात टू रामायण’ और उनके जीवन के संघर्ष के बारे में बताया था। प्रेम ने कहा, ‘1949 में पापाजी की सबसे पहली फिल्म बरसात थी। एक आदमी जिसने चपरासी का काम किया, सड़क पर साबुन बेचे, जर्नलिस्ट बने और मुनीम का काम किया। वो आदमी एक दिन रामायण बना सकता है।’

More From Author

+ There are no comments

Add yours