कल शाहपुर आएंगे कमलनाथ : कांग्रेस प्रत्याशी राहुल उइके के समर्थन में करेंगे जनसभा को संबोधित

Estimated read time 0 min read

बैतूल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 27 अक्टूबर यानी शुक्रवार को सुबह साढ़े दस बजे कांग्रेस प्रत्याशी राहुल उइके के पक्ष में शाहपुर में एक विशाल आमसभा को संबोधित कर विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। वे छिंदवाड़ा से हेलीकॉप्टर के जरिए शाहपुर पहुचेंगे और यहां आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
मामले की जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष हेमन्त वागद्रे ने बताया कि आमसभा में पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, घोड़ाडोंगरी विधायक ब्रह्मा भलावी, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह, भैसदही विधायक धरमू सिंह सिरसाम, बैतूल विधायक निलय डागा, प्रदेश महासचिव और बैतूल जिला प्रभारी चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी उपस्थित रहेंगे।
आम सभा के बाद कांग्रेस प्रत्याशी राहुल उइके अपने कांग्रेस साथियों के साथ नामांकन फार्म भरेंगे। बता दें कि कांग्रेस ने घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा कांग्रेस विधायक ब्रह्मा भलावी का टिकट काटकर राहुल उईके को प्रत्याशी बनाया। राहुल घोड़ाडोंगरी जनपद के अध्यक्ष है। उनके सामने भाजपा ने पूर्व विधायक दिवंगत सज्जन सिंह उईके की पत्नी गंगा बाई को चुनाव मैदान में उतारा है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours