- मुहूर्त देखकर दाखिल किया नामांकन, 30 को जुलूस के साथ फिर करेंगे नॉमिनेशन
बैतूल। बैतूल से भाजपा प्रत्याशी हेमंत खंडेलवाल और आमला से डॉक्टर योगेश पंडाग्रे ने मुहूर्त वाला नामांकन दाखिल किया है। दोनों नेता 30 तारीख को भी जुलूस के साथ फिर से पर्चा दाखिल करेंगे। हेमंत खंडेलवाल ने जहां 12 बजकर 20 मिनट पर शुभ मुहूर्त में नामांकन भरा। वहीं, पंडाग्रे ने 12 बजे फॉर्म दाखिल किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस की शक्ल में 30 अक्टूबर को दोनों प्रत्याशी दोबारा फॉर्म जमा कराएंगे।
हेमंत खंडेलवाल के साथ पार्टी जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला, पूर्व विधायक शिवप्रसाद राठौर, नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बाई मौजूद रहीं। डॉक्टर पंडाग्रे ने मां अनुसुइया पंडाग्रे, पत्नी मंजू, वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश खंडेलवाल और सूर्यकांत माथनकर की मौजूदगी में पर्चा दाखिल किया।
बता दें कि भाजपा ने हेमंत खंडेलवाल को तीसरी बार विधानसभा चुनाव में मैदान में उतारा है। वहीं, डॉक्टर पंडाग्रे दूसरी बार आमला से मैदान में हैं। उन्होंने गत चुनाव में कांग्रेस के मनोज मालवे को शिकस्त देकर जिले की एक मात्र सीट पर भाजपा का परचम लहराया था। जिले से भाजपा को यही एकमात्र सीट मिली थी। अन्य चार सीटों पर भाजपा को पराजय का सामना करना पड़ा था।

+ There are no comments
Add yours