स्थापना दिवस के दूसरे दिन को सेवा दिवस के रूप मनाया

Estimated read time 0 min read

सारनी। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के द्वितीय सेवा दिवस के रूप में भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा, जिला मंत्री रंजीत सिंह, मंडल महामंत्री किशोर बरदे की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी मंडल सारनी में कार्यरत पुलिस विभाग के कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, नगर पालिका के सफाई कर्मचारी एवं अन्य कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इन सभी के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव का कार्यक्रम किया गया।

इस अवसर पर सुधा चंद्रा ने कहा कि इस समय कोरोना वायरस की महामारी से पूरा देश जूझ रहा है दुनिया के तमाम विकसित देश इस भयानक बीमारी से पीड़ित है लेकिन इसके बावजूद भी भारत में इसका प्रभाव अन्य विकसित देशों से कम देखने को मिल रहा है। निश्चित ही इसका पूरा श्रेय भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी को जाता है उन्होंने देश के 130 करोड़ लोगों से कोरोना वायरस के प्रति सावधानियां रखने का आह्वान किया था। जिसे पूरे देशवासियों ने पूरी तरह पालन किया लेकिन इससे भी अधिक उन कर्मचारियों के प्रति हमारा कर्तव्य बनता है कि जो दिनभर कड़ी धूप में अपने परिवार की चिंता किए बगैर योद्धा बनकर डटे हुए हैं। उनका हम सम्मान करें इस अवसर पर जिला मंत्री रंजीत सिंह ने कहा कि हम सभी को ऐसे योद्धाओं के प्रति भारत का नागरिक होने के नाते समर्पण और सामाजिक सरकारों को नमन करना चाहिए। हम सभी इन योद्धाओं को जो मैदान में डटे हुए हैं भारतीय जनता पार्टी की ओर से धन्यवाद प्रस्ताव ज्ञापित करते हैं और उन से निवेदन भी करते हैं कि हमारे धन्यवाद प्रस्ताव को स्वीकार करे तथा जब कभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की आवश्यकता पड़े तो हमें आवाज दे। हम सभी ऐसे योद्धाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपने देश के प्रति कर्तव्यों का निर्माण करेंगे।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी अभय राम चौधरी, थाना प्रभारी सारनी महेंद्र सिंह चौहान, पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी नितिन पाल, नगर पालिका मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीके मेश्राम, स्वास्थ निरिक्षक कमल किशोर भावसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी शर्मा मैडम सभी अधिकारियों के पास जाकर उनकी और उनकी टीम के लिए धन्यवाद प्रस्ताव भारतीय जनता पार्टी मंडल सारनी ने ज्ञापित किया। इस कार्य में भारतीय जनता पार्टी मंडल सारनी के सभी  कार्यकर्ताओ की ओर से सोशल डिस्टेंसिंग का नियम पालन भी किया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours