शिवराज ने छिपे जमातियों को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

Estimated read time 0 min read

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश से निजामुद्दीन मरकज में गए हुए सभी नागरिकों और विदेश से आकर मस्जिदों में छिपे लोगों से कहा है कि वे अगर कहीं छिपे हुए हैं तो 24 घंटे के अंदर खुद प्रशासन को इस बात की जानकारी दे दें। शिवराज ने चेतावनी देते हुए कहा है कि ऐसा न करने पर देश और प्रदेश की सुरक्षा संकट में डालने के आरोप में उन पर प्रशासन द्वारा आपराधिक प्रकरण दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शिवराज ने अपने ट्वीट में यह भी लिखा है कि प्रदेश से निजामुद्दीन मरकज में गए हुए सभी नागरिकों और विदेश से आकर मस्जिदों में छिपे हुए व्यक्तियों की पहचान कर सबको प्रशासन ने क्वॉरेंटाइन कर दिया है। दरअसल प्रशासन मैं मध्यप्रदेश में भी ऐसे बहुत सारे जमातियो को चिन्हित किया है जो बिना सूचना के मध्यप्रदेश में रह रहे थे और इंदौर और भोपाल में कोरोना संक्रमण की बड़ी वजह यही जमाती हैं। अब शिवराज सिंह चौहान ने इनके खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours