चिचोली। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के निर्देशानुसार आगामी 25 सितम्बर दिन शनिवार को दोपहर 11बजे जनपद प्रांगन मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने विभिन्न मांगों को लेकर धरना विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।विजय आर्य अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी चिचोली शहर ने समस्त कांग्रेस जनो, एन एस यू आई ,युवक कांग्रेस,किसान कांग्रेस,पिछड़ा वर्ग कांग्रेस,सेवादल,महिला कांग्रेस एवं सभी कांग्रेस विन्गो से 11बजे एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन मे शामिल होने की अपील की है | प्रदर्शन कार्यक्रम के पश्चात तहसीलदार को 10 मांगो का ज्ञापन राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम सौपा जायेगा। जिसमे प्रमुख मांगे कोविड के कारण जान गवाने वाले परिवारों को तत्काल पर्याप्त मुआवजा दिया जाए। कांग्रेस की न्याय योजना लागू कर सभी परिवारों को 7500 रु महीना दिया जाए तीनों काले कृषि कानून तत्काल वापस लिए जाए। डीजल और रसोई गैस से एक्साइजड्यूटी कम कर जनता को राहत दी जाए देश की बेशकीमती संपत्तियों एवं कम्पनियों को निजी हाथों में सौपना बन्द करो। मनरेगा योजना में 200 दिन के रोजगार की ग्यारंटी प्रदान करो पैगासस जासूसी मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जाए। सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योगों को तत्काल आर्थिक पैकेज दिया जाए। महंगाई कम करने के लिए सार्थक कदम उठाए जाए। युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार कार्ययोजना बनाये।
25 सितम्बर को विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस का धरना एवं विरोध प्रदर्शन
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours