- शासन प्रशासन के सचेत रहने के बाद भी पत्रकारों पर हमला निंदनीय



मुरेना। समाज को विपरीत परिस्थितियों में भी अगर कुछ नया देने का काम कोई करता है तो वह समाज का पत्रकार है यदि पत्रकार समाज को कुछ ना कुछ नया देने का प्रयास करता है शासन प्रशासन और माफियाओं के खिलाफ समाचार प्रकाशन करता है और ऐसी स्थिति में यदि उस पर शासन प्रशासन के सचेत रहने के बाद भी प्राण घातक हमला होता है तो यह निंदनीय घटना है।यह उद्गार केंद्र कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के चतुर्थ प्रदेश कार्यकारिणी चंबल संभाग में पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा,उन्होंने कहा कि कम वेतन में भीषण से भीषण विपरीत परिस्थिति में भी पत्रकार बाढ़,दुर्घटना वाले स्थान पर पहुंचकर विषम घटना वाले क्षेत्र में जाकर समाचारों का प्रकाशन और कवरेज करने का कार्य करता है ऐसे में पत्रकारों का सम्मान करना भी समाज का दायित्व बनता है। उन्होंने मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के तोड़े गए कार्यालय के विषय पर प्रदेश सरकार से चर्चा करने का आश्वासन दिया है, एवं हर प्रस्ततियों में पत्रकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने की बात अपने उद्बोधन में कहीं, मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का चतुर्थ प्रदेश कार्यकारिणी चंबल संभाग पत्रकार सम्मेलन 3 चरणों में संपन्न हुआ।इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री भरत सिंह कुशवाह ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज और प्रशासनिक महकमे को पत्रकार से मित्रता का व्यवहार रखना चाहिए क्योंकि आंधी तूफान बाढ़ भीषण गर्मी होने के बाद भी घटना स्थल पर पहुंचकर वहां का कवरेज करना वाकई बहुत जटिल काम है। समाज में नई चेतना और जागरूकता लाने का कार्य पत्रकार करता है ऐसी स्थिति में पत्रकारों से मित्रता का व्यवहार निभाना भी समाज और प्रशासनिक महकमे का दायित्व बनता है। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के दूसरे दौर में संपूर्ण प्रदेश के विभिन्न जिले से आए पत्रकारों के समक्ष पूरे वर्ष भर का लेखा-जोखा अध्यक्ष एवं संगठन के पदाधिकारियों ने प्रस्तुत किया है। साथी यह दूसरे चरण का अधिवेशन प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों के बीच में ही संपन्न करवाया गया है जिसमें पूरे वर्ष का लेखा-जोखा और खर्च का विवरण भी अतिथियों के समक्ष प्रस्तुत करने का कार्य किया गया।
भारत की आजादी में पत्रकारों का भी महत्वपूर्ण योगदान – भदोरिया
तीसरे सत्र के मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश सरकार के प्रशासनिक मंत्री ओमप्रकाश सिंह भदोरिया की मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगरी प्रशासन मंत्री ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी में सबसे बड़ा महत्वपूर्ण योगदान यदि किसी का रहा है तो वह देश के पत्रकारों का रहा है उन्होंने कहा कि जिस समय भारत में अंग्रेजों के विरुद्ध आजादी का बिगुल फूंका गया था उस समय पत्रकार समाज में जन चेतना लाने का हर संभव प्रयास कर रहा थे।इस हिसाब से जितना महत्वपूर्ण योगदान देश को आजाद कराने में महापुरुषों कर रहा है उससे कम योगदान उस समय के पत्रकारों का भी रहा है और हम सिर्फ इतिहास में महापुरुषों की ही गाथाओं का वर्णन पढ़ने और सुनने का काम करते हैं जबकि पत्रकारों का वर्णन इन सब चीजों से महरूम रह जाता है। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के चतुर्थ प्रदेश कार्यकारिणी चंबल संभाग के पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए नगरी प्रशासनिक मंत्री ने ओमप्रकाश सिंह भदोरिया ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष पत्रकारों और सरकार के बीच डाकिया की महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करके उनकी समस्याओं का निराकरण करवाने का हर संभव प्रयास उन के माध्यम से किया जाएगा उन्होंने खुले मंच से सभी पत्रकारों को कहा कि वह उनके छोटे और बड़े भाई हैं आज यदि प्रदेश में वह नगरी प्रशासन मंत्रालय का दायित्व संभाल रहे हैं तो इसमें सबसे महत्वपूर्ण योगदान मुरैना भिंड के पत्रकारों का रहा है। उन्होंने हमेशा ही उन्हें सहयोग किया है ऐसी स्थिति में पत्रकारों की समस्याओं का निराकरण कराना अब उनका मुख्य उद्देश रहेगा। तत्पश्चात मध्य प्रदेश की विभिन्न जिले से आए श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष एवं संभागीय अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का साल श्रीफल से और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान करने का कार्य मध्य प्रदेश श्रमजीवी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया एवं कार्यकारिणी सदस्यों के द्वारा किया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारी एवं पत्रकार प्रशासनिक महकमे के अधिकारी गण उपस्थित रहे सम्मेलन रविवार 11:30 बजे शुरू हुआ जिसका समापन शाम को 5 बजे अतिथियों की विदा होने के बाद संपन्न किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महेंद्र गौतम प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष, दिलीप भदोरिया प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष, राजेंद्र पुरोहित प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष, नवनीत काबरा प्रदेश कार्यकारिणी,अनिल त्रिपाठी,रिजवान अहमद सिद्दीकी,शिशुपाल सिंह तोमर,सुनील त्रिपाठी शरद जोशी,मोहम्मद अली के देखरेख में सफलतम पूर्वक एक दिवसी पत्रकार सम्मेलन का समापन किया गया।
+ There are no comments
Add yours