भाजयुमो का आयोजन- प्रधानमंत्री के 71 वें जन्मदिन पर 71 युवाओ ने किया रक्तदान

Estimated read time 0 min read

बैतूल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71 वें जन्मदिन पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा और समर्पण अभियान के तहत सोमवार को जिला कार्यालय विजय भवन में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिला स्तरीय रक्तदान षिविर  का आयोजन किया गया। षिविर में प्रधानमंत्री के 71वंें जन्मदिन पर 71 युवाओ ने रक्तदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद दुर्गादास उइके, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, विधायक डा.योेगेष पंडाग्रे, मोर्चा की ओर से प्रभारी अंकित आर्य ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेष फाटे, जिला महामंत्री कमलेष सिंह, सुधाकर पंवार, जिला मंत्री अतीत पंवार, कार्यालय मंत्री कृष्णा गायकी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भवानी गावंडे, महामंत्री विकास प्रधान मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, नीतू पटेल, सुनील पंवार, मनीष सोलंकी, राजेष हिंगवे, परसराम खाकरे, विजय घोडकी, मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजू सोलंकी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डा.अरूण जयसिंगपुरे मंचासीन थे। इस अवसर पर सांसद दुर्गादास उइके ने कहा कि युवा शक्ति चाहे तो बडे से बडे परिवर्तन ला सकती है। विष्व में जहां भी क्रांतियॉ हुई वह सब युवाओ ने ही की। भाजयुमो के युवा अपनी शक्ति का प्रयोग राष्ट्र और समाजहित में कर रहे यह अनुकरणीय है। उन्होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे अभियान के तहत रक्तदान जैसे षिविर के आयोजन की जमकर सराहना की। भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि सेवा और समर्पण कार्यो में युवा मोर्चा का लंबा इतिहास है। देष और समाज को जब जब आवष्यकता हुई युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने अपना सर्वस्व दिया। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर 71 युवाओ द्वारा रक्तदान कर जो उपहार दिया गया है वह सराहनीय है। विधायक डा.योगेष पंडाग्रे ने कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रषंसा की और युवा मोर्चा को साधुवाद दिया। प्रदेष भाजयुमो की ओर से बनाए गए प्रभारी अंकित आर्य ने बताया कि प्रधानमंत्री के 71वंे जन्मदिन पर चल रहे पखवाडे में पूरे प्रदेष में रक्तदान षिविर आयोजित किए जा रहे है। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा जिला महामंत्री सुनील अडलक एवं आभार युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भवानी गावंडे ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में बडी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

More From Author

+ There are no comments

Add yours