बैतूल। जिले में सभी ग्रामों एवं शहरी क्षेत्र के वार्डों में 5 फरवरी से 8 मार्च तक विकास यात्राएं आयोजित की जा रही हैं। विधानसभा क्षेत्रवार 23 फरवरी को निकाली जा रही विकास यात्राओं का रूट चार्ट इस प्रकार है-
विधानसभा क्षेत्र-129 मुलताई
विधानसभा क्षेत्र मुलताई अंतर्गत 23 फरवरी को विकास यात्रा जनपद पंचायत मुलताई के ग्राम उभारिया, जूनापानी, पाठाखेड़ा, बोथिया, सोमलापुर, झिरीखापा, रायसेड़ा, कुण्डई, खापा, खेड़ीबुजुर्ग, उमनपेठ, जूनापानी एवं उमनबेहरा का भ्रमण करेगी।
विधानसभा क्षेत्र-130 आमला
विधानसभा क्षेत्र आमला अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में 23 फरवरी को विकास यात्रा जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी के ग्राम बीजादेही, डांगवा, बाकुड़ वनग्राम, रोझड़ा, जामखोदर, फांडका, बाकुड़, जुआझार, डुल्हारा, माताखेड़ा, बेलोण्ड का भ्रमण करेगी।
विधानसभा क्षेत्र-131 बैतूल
विधानसभा क्षेत्र बैतूल अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में 23 फरवरी को विकास यात्रा जनपद पंचायत आठनेर के ग्राम जावरा, टिपनापुर, खटगढढ़ाना, धनोरी, धनोरा, ठानी एवं गुजरमाल का भ्रमण करेगी।
विधानसभा क्षेत्र-132 घोड़ाडोंगरी
विधानसभा क्षेत्र घोड़ाडोंगरी अंतर्गत 23 फरवरी को विकास यात्रा जनपद पंचायत शाहपुर के ग्राम दौड़ी, मरदानपुर, कुसमरी, कामठी, बांकाखोदरी, कुण्डी, कोटमी, सोहागपुरढाना, सिलपटी, गौनापुर, भयावाड़ी, पौसेरा एवं पलासपानी का भ्रमण करेगी।
विधानसभा क्षेत्र-133 भैंसदेही
विधानसभा क्षेत्र भैंसदेही अंतर्गत 23 फरवरी को विकास यात्रा जनपद पंचायत भैंसदेही के ग्राम सराण्डी, चिचोलीढाना, पारडी, बर्रासायगोहान, माजरवानी, ढोकनारैयत, ढोकनामाल, बेलढाना, डोडापोखरनी, खापा एवं चोपनीखुर्द का भ्रमण करेगी।
+ There are no comments
Add yours