बैतूल। शासकीय एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बैतूल में मध्य प्रदेश शासन की अभिनव पहल के अंतर्गत महिला बाल विकास विभाग तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के समन्वय से 15 दिवसीय अपराजिता कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिसमें संस्था छात्रावास में रहने वाली 143 महिला प्रशिक्षणार्थियों को मार्शल आर्ट (कराटे, जूडो, ताइक्वांडो) कुश्ती एवं बाक्सिंग का प्रशिक्षण तथा आत्मरक्षा के गुर सिखाकर प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।कार्यक्रम में मार्गदर्शन के लिए महिला बाल विकास की परियोजना अधिकारी श्रीमती नीरजा शर्मा, राष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी एवं अपराजिता हेतु प्रशिक्षक कु. करिश्मा गायकवाड़ एवं संस्था प्राचार्य श्री रेवाशंकर पण्डाग्रे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती विनिता पाटील द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की रूपरेखा और महत्व को इंगित करते हुए संस्था प्राचार्य श्री पण्डाग्रे ने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के साथ आत्मविश्वास प्राप्त होता है, जो कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उन्नति में सहायक होता है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती नीरजा शर्मा द्वारा महिलाओं के लिए ध्यान योग एवं शारीरिक प्रशिक्षण के महत्व को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महिला को अपनी आत्मरक्षा के लिए स्वयं सक्षम होना होगा। किसी भी परिस्थिति से निपटने की सामथ्र्य का विकास करना होगा। प्रशिक्षक कु. करिश्मा गायकवाड़ ने अपने स्वयं के अनुभव के आधार पर बताया कि कराटे,जूडो जैसे खेलों के माध्यम से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक क्षमता का भी विकास होता है।
इस अवसर पर संस्था के प्रशिक्षण अधिकारी श्री डीके सोनी, श्री राघवेन्द्र ठाकुर, श्री चिन्तामणि विश्वकर्मा श्री सचिन सरले, श्री विवेक दायमा, श्री रामनारायण गंगारे, श्रीमती रजनी देशमुख, श्रीमती रीतिका ठाकुर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
शासकीय एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में अपराजिता कार्यक्रम शुरू
+ There are no comments
Add yours