बैतूल। पुण्य सलिला माँ सूर्यपुत्री ताप्ती जागृति समिति मध्यप्रदेश ने ताप्ती अंचल में बसी जनता से आने वाले सोमवार 20 अप्रैल को सुबह और शाम 7 बजे एक दीया (दीपक) माँ पुण्य सलिला सूर्यपुत्री ताप्ती के नाम जलाने की अपील की है। समिति ने ताप्तीचंल में बसे जिले के दस जनपदो की सभी 556 ग्राम पंचायतो के 1हजार 473 गांवो में रहने वाली तथा बैतूल, मुलताई, चिचोली, आमला, सारनी, भैसदेही, आठनेर, बैतूल बाजार की शहरी जनता से अपील की है कि सुबह 7 बजे एवं शाम 7 बजे दीपक जला कर माँ ताप्ती का आभार व्यक्त करे। जानकारों के अनुसार माँ पुण्य सलिला सूर्यपुत्री के तेज एवं तप के कारण जिले में ग्रीष्म ऋतु के माह अप्रैल की 20 तारीख के बाद बैतूल जिला पूर्ण रूप में कोरोना नामक महामारी के प्रकोप से मुक्त होकर आरेंज से ग्रीन में आ जाएगा। माँ सूर्यपुत्री ताप्ती जागृति समिति के प्रदेश अध्यक्ष रामकिशोर पंवार के अनुसार बैतूल जिले ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर ताली एवं थाली बजाने के बाद 9 मिनट के लिए बिजली ऑफ करके दीपक जलाए है। जिले की जनता को एक बार मोक्ष दायनी, संकट हरिणी, पाप नाशिनी, पुण्य सलिला माँ सूर्यपुत्री ताप्ती जिसके पावन जल का जिले की आधी से ज्यादा आबादी पेयजल के रूप में उपयोग करती है उस आधी आबादी को पूरी आबादी के संग माँ ताप्ती का आभार मानते हुए माता रानी के सम्मान में एक दीया जलाना चाहिए। श्री पवार ने कहा जननी से बड़ी जन्मभूमि होती है और जननी और जन्मभूमि के आंचल में अमृत रूपी दुध की धारा बहाने वाली माँ सूर्यपुत्री ताप्ती के प्रति हमें सदैव कृतज्ञ रहना चाहिए। श्री पंवार ने विश्वास जताया कि बैतूल जिले की धर्म प्रेमी जनता जिले की सीमा में लगभग 250 किलो मीटर के क्षेत्र में बहने वाली माँ ताप्ती के सम्मान में दीया जलाने की अपील का शत् प्रतिशत पालन करेगें।
20 अप्रैल को पुण्य सलिला माँ ताप्ती के नाम जलाए एक दीपक
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
More From Author
जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन
April 21, 2026
नपाध्यक्ष ने किया वार्ड 9 में बाउंड्रीवाल का भूमिपूजन
April 21, 2026
+ There are no comments
Add yours