
सारनी। आज चुनाव के अंतिम दिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने वार्ड क्रमांक 7 में भाजपा प्रत्याशी शैली चौहान के पक्ष में ढोल नगाड़े के साथ जोरदार प्रसार प्रचार किया। इस दौरान शैली चौहान को वार्ड की जनता ने विजयी होने का विशाल जन समर्थन प्रदान किया। चुनाव प्रचार करते हुए शैली चौहान ने लोगों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद मांगा और आम जनता से वादा किया। यदि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को किदवई वार्ड क्रमांक 7 से आप सभी विजई बनाते हैं , तो मैं इस वार्ड के विकास के लिए पूरी तरीके से आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर भारतीय जनता पार्टी के विधायक ,सांसद एवं संगठन के वरिष्ठ नेता हेमन्त खंडेलवाल,आदित्य बाबला शुक्ला ,दुर्गादास उईके ,डॉक्टर योगेश पंडाग्रे जी के मार्गदर्शन में रहकर वार्ड का विकास करूंगी एवं आप सभी के बताए हुए समस्याओं को वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में पूरी तरह से हल करने का प्रयास करूंगी। वार्ड की छोटे, बड़े सभी नागरिकों ने रैली का तिलक लगाकर, पुष्प वर्षा ,कर स्वागत किया और वार्ड के प्रभारी नीलम वागद्रे, वार्ड के संयोजक साक्षी वर्मा, सारणी से प्रवासी प्रभारी रंजीत सिंह ,सुधा चंद्रा के नेतृत्व में वार्ड की सैकड़ों महिलाएं साथ में इस चुनाव प्रचार में साथ रही और कंधे से कंधा मिलाकर अपने नेता के गगनचुंबी नारे लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी को विजई बनाने का आम नागरिकों से अपील करती रही। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ,सीमा चौहान ,शालू चौहान संजय संध्या भीम बहादुर थापा ,किशोर बर्डे ,योगेश बर्डे ,अमित पटवा, राज वागादरे अभिजीत भार्गव , अमर ,भास्कर मिश्रा ,सजल देशमुख अर्चना धोटे ,स्वामी ताम्रकार ,अर्चना सूर्यवंशी ,अर्चना सूर्यवंशी ,अर्चना हुडदार ,प्रज्ञा ,मनु तिवारी ललिता वागदर ,करिश्मा पटवा, मनोज तिवारी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
+ There are no comments
Add yours