“मृतिका का प्रेमी ही निकला हत्यारा, किया गया गिरफ्तार, मृतिका का मोबाइल का टुकड़ा बरामद

Estimated read time 0 min read

आमला। सरस्वती बाई पति फागुसिंह उइके नि. ग्राम लिखड़ी थाना बोरदेही ने रिपोर्ट लिखवाई कि उसकी लड़की आवंतिका उइके उम्र 22 साल की को घर से जुन्नारदेव कालेज जाने का बोलकर स्कूटी लेकर निकली थी किन्तु वह जुन्नारदेव नही पहुँची तथा फोन भी नही उठाई तो थाना बोरदेही मे गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी तथा आज सूचना मिली कि बोरी सारणी रोड़ पर फारेस्ट नाका के आगे लड़की आवंतिका फांसी पर लटकी हुई है जो मर चुकी है पास मे ही स्कूटी भी खड़ी है। उक्त रिपोर्ट पर पुलिस थाना आमला मे मर्ग क्रमाँक 37/22 धारा 174 दप्रसं. के तहत कायम कर जाँच मे लिया गया।
घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को मिलने पर पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल सुश्री सिमाला प्रसाद,  एसडीओपी  मुलताई  नम्रता सोधिया, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी सीन आफ क्राइम होशंगाबाद  ऋषिकेश यादव, फिंगर प्रिंट प्रभारी बैतूल आबिद अंसारी तथा बीएमओ आमला  अशोक नरवरे घटना स्थल पर उपस्थित होकर घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किये गये। प्रथम दृष्टया मामला संदेहास्पद प्रतीत होने से  पुलिस अधीक्षक महोदय  सिमाला प्रसाद द्वारा प्रकरण की बारिकी से जाँच कर खुलासा करने के निर्देश दिये गये। जाँच के दौरान परिस्थितिजन्य साक्ष्य व तकनीकि साक्ष्य एकत्र कर विश्लेषण किया गया तथा मृतिका के परिजनों से पूछताछ की गई। सीएचसी आमला से मृतिका की पीएम रिपोर्ट प्राप्त करने पर पीएमकर्ता डाक्टर द्वारा मृतिका की मृत्यु मानववध की प्रकृति का होना बताया गया। सबब उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर संदेही भानू साहू पिता धनाराम साहू निवासी ग्राम लिखड़ी को तलबकर पूछताछ की गई। जो भानु साहू कभी कुछ कभी कुछ बताकर गुमराह करता रहा। भानु साहू के बयान एवं प्रकरण मे आये परिस्थितिजन्य साक्ष्य मे विरोधाभास होने के कारण हिकमत अमली से पूछताछ की गई तो वह टूट गया और बताया कि उसके मृतिका से करीब 3 – 4 वर्ष से प्रेम संबंध थे। शुरूआत मे सब ठीक ठाक चलता रहा किन्तु अभी करीब 3 माह से मृतिका भागकर शादी करने के लिये दबाव बना रही थी जबकि वह दूसरे समाज की होने के कारण शादी नही करना चाहता था। इसी बात को लेकर आये दिन झगड़ा भी होता था। मृतिका द्वारा शादी करने के लिये दबाव बनाने के कारण भानु साहू परेशान हो चुका था तथा मृतिका मान नही रही थी इसलिये भानु साहू ने उसे मारने का प्लान बना लिया जब वह अपनी बहन को छोड़ने के लिये पाठाखेड़ा सारणी गया तो वहां से फोन करके मृतिका को दूसरे दिन सुबह मिलने के लिये बोरी के पास सारणी रोड़ पर जंगल मे आने के लिये कहा। जब दूसरे दिन सुबह मृतिका भानु साहू से मिलने के लिये बोरी सारणी रोड़ पर कारूमेटा के जंगल मे पहुँची तो भानु साहू भी पाठाखेड़ा से वहाँ आ गया और बातचीत करने के बहाने से झाड़ियों के अंदर नाला के किनारे ले गया और मौका देखकर पहले हाथों से उसका मुंह दबा दिया फिर गला दबाकर हत्या कर दिया। किसी को शंका न हो इसलिये स्वयं के गमछे से वही जामून के पेड़ में फंदा बनाकर मृतिका का शव फांसी पर लटका दिया। इसके बाद मृतिका का जैकेट और एक बैग को पास में ही गड्डे मे भरे पानी के अंदर पत्थर से दबा दिया और वहाँ से भागकर अपने घर चला गया। घर मे उसे ध्यान आया कि मृतिका का मोबाइल उसकी जेब मे रह गया है जिसमें व्हाट्सएप चैट मौजूद है, तो दूसरे दिन पुनः बोरी सारणी रोड़ पर जंगल मे जाकर मृतिका की जेब से निकालकर लाया और बोरी पहुँचने से पहले घीसी गाँव के पास कच्चे रास्ते से जाकर मोबाइल को पत्थर से कुचलकर नाला में झाड़ियों के अंदर फेंककर वापस अपने घर चला गया। आरोपी भानु साहू के खिलाफ पर्याप्त साक्य्य होने से को गिरफ्तार कर घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मृतिका के मोबाइल के टुकड़े बरामद कर लिया गया है। उक्त उल्लेखनीय कार्यवाही में  एसडीओपी महोदय मुलताई  नम्रता सोधिया के नेतृत्व में निरी. संतोष पन्दरे, सउनि. मूलचंद उनि. नितिन उइके, प्रआर. मनोज डेहरिया, प्रआर. बसंत उइके, आर. नागेन्र्द सिंह, आर. नीरज शेण्डे , आर. विवेक टैटवार की भूमिका रही।

More From Author

+ There are no comments

Add yours