बैतूल। इस समय हजारों-लाखों यात्री रेलवे के द्वारा उपलब्ध व्यवस्था से अपने गन्तव्य की ओर जा रहे हैं। रविवार शाम को एक ट्रेन दक्षिण से बिहार की ओर जा रही है। जिसमे 1500 से अधिक यात्री सवार थे।
सूचना मिलने पर विद्या भारती के भारत भारती आवासीय विद्यालय के सदस्यों ने तीन घण्टे में 500 से अधिक भोजन पैकेट बनाकर ट्रेन में यात्रियों को वितरित किये । शेष एक हजार से अधिक भोजन पैकेट की व्यवस्था अतीत पवार जी और उनकी टीम ने की।
ट्रेन थोड़ी देरी से आई। पचास से अधिक सेवा कार्यकर्ता स्टेशन पर व्यवस्था में जुटे। रेल के डिब्बे के हर गेट पर चालीस भोजन के पैकेट और पानी लेकर कार्यकर्ता खड़े हो गए। ट्रेन आते ही केवल पाँच मिनिट में भोजन वितरण हो गया। सभी यात्री भी सन्तुष्ट लगे।
कार्यकर्ताओं की काफी यात्रियों से बात हुई । वे तमिलनाडु से आ रहे हैं बिहार के अलग-अलग जिलों से हैं।
आमला विद्यायक डॉ योगेश पंडाग्रे जी, आदित्य शुक्ला बबला भैया, राहुल देव ठाकरे प्राचार्य भारत भारती की टीम ने सेवा कार्य को सुगम बना दिया।
बैतूल की सेवा भावना देखकर यात्रियों ने धन्यवाद दिया। स्टेशन प्रबंधक महोदय से बात हुई कि इस सप्ताह बहुत ट्रेनें बैतूल से गुजरेगी। सभी कार्यकर्ताओं ने कहा आप जितने पैकेट भोजन का कहेंगे, बैतूल के लोग व्यवस्था करेंगे।
सेवा कार्य: बैतूल के लोग रेलवे यात्रियों को दे रहे भोजन पैकेट
+ There are no comments
Add yours