सारनी। मध्य प्रदेश पावर जनरेटिग कंपनी लिमिटेड के सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना दोगलिया के कार्यपालन अभियंता भंडार एक से सुखदेव अकरते वरिष्ठ संयंत्र सहायक के पद से लगभग 38 वर्ष की सेवा , जो कि सतपुड़ा ताप विद्युत गृह एवं सिंगाजी ताप विद्युत गृह दोगलिया जिला खंडवा में पूर्ण कर फरवरी 2021 को सेवानिवृत्त हुए। जीआर गुप्ता अधीक्षण अभियंता संधारण योजना प्रकोष्ठ से 36 वर्ष की सेवा के पश्चात् स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति, सतीश कुमार दुबे अधीक्षण अभियंता विद्युत परीक्षण एवं उपकरण 2×600 मेगावाट, नागोराव धोटे संयत्र सहायक अधीक्षण अभियंता संचालन 2 कंपनी की सेवा से जनवरी 21मे सेवानिवृत्त होने के फलस्वरूप समिति द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया। समिति के सचिव अंबादास सूने ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारी / अधिकारी जो समिति के नियमित सदस्य हैं, को कंपनी की सेवा से सेवानिवृत्त होने पर स्मृति-चिन्ह प्रदान किया जाता है। साथ ही सहयोग राशि भी दी जाती है, जो कि सदस्यो के बैंक खातों में स्थानान्तरित की जाती है। श्रीसिंगाजी ताप विद्युत गृह दोगलिया जिला खंडवा में भी समिति कार्य कर रही। इस मौके पर शैलेन्द्र मोहोड कार्यपालन अभियंता भंडार एक, बी एन चौरसिया, हरिकिशन बैरागी, संतोष बोरासी, नेमीचंद साहू, कैलाश यादव, निलेश डोंगरे, डीडी सोनी, लक्ष्मीनारायण, विजय शर्मा, विशाल साहू, बृजेन्द्र सिंह तिवारी, अजाबराव लोखंडे, मारोती जैन, विनोद कुमार पटेल सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित थे। श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना के स्थानीय प्रशासन के पूर्ण रूप से सहयोग के कारण समिति सुचारू रूप से कार्य कर रही है।
सेवानिवृत्त हुए नियमित सदस्यों को समिति ने स्मृति चिन्ह किया प्रदान
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours