- बैठक करके लिया जाएगा सीताराम बैंक खोलने का महत्वपूर्ण निर्णय
सारनी। श्री कल्यानेश्वर शिव मंदिर शिव परिवार के पदाधिकारी के माध्यम से सीताराम नाम जाप बैंक खोलने की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर जल्दी ही बैठक का आयोजन किया जाएगा और उसके बाद निर्णय लिया जाएगा कि सीताराम नाम जाप लिखकर उसे किसी स्थान पर एकत्रित किया जाना है और उसका नाम क्या दिया जाएगा। श्री कल्यानेश्वर शिव मंदिर शिव परिवार के संचालक पंडित संतोष शर्मा,समिति के मुख्य सदस्य मनीष सलूजा ने बताया कि जनवरी 2024 में श्री राम मंदिर का भव्य लोकार्पण अयोध्या में आयोजित किया जाएगा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्म स्थल का लोकार्पण होने के पूर्व सीताराम नाम जाप बैंक खुलने का प्रस्ताव लिया जा रहा है। यह बैंक खुलने के बाद शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के वह बुजुर्ग जो आध्यात्मिक कार्य में जुटे रहते हैं ऐसे बुजुर्गों को समिति के माध्यम से एकत्रित करके सीताराम नाम जाप लिखने का कार्य सौप जाएगा लगभग सवा करोड़ से अधिक सीताराम नाम जाप लिखकर इस सीताराम नाम बैंक में एकत्रित करने का कार्य किया जाएगा इस कार्य को शुभारंभ करने से पहले एक बैठक का आयोजन ग्राम पंचायत सलैया के बैकुंठ धाम आश्रम में आयोजित किया जाएगा। इस बैठक के होने के बाद यह निर्णय लिया जाएगा कि सीताराम नाम बैंक जाप कहां खोला जाए और सीताराम लिखकर आने वाले किताबो को किस स्थान पर एकत्रित किया जाए जिससे इसे एकत्रित करके प्रभु श्री राम जी के जन्म भूमि स्थल पर पहुंचने का कार्य किया जा सके। हालांकि वर्तमान समय में श्री कल्यानेश्वर शिव मंदिर शिव परिवार के सदस्यों के माध्यम से संपूर्ण घोड़ाडोगरी ब्लॉक के जितने भी हनुमान मंदिर है उन हनुमान मंदिरों पर राम दरबार और सीताराम का फ्लैग लगाने का कार्य वर्तमान समय में युद्ध स्तर पर किया जा रहा है समिति के मनीष सलूजा ने बताया कि यह पुनीत कार्य है और इस कार्य में सनातन धर्म के लोग और आध्यात्मिक कार्यों से जुड़े वह सभी माताए बहने एक झूठ होकर इस कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे ताकि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्म स्थान पर सीताराम नाम जब बैंक का सीताराम जाप किताब पहुंचा सके।
+ There are no comments
Add yours