- बुजुर्ग पिता का बस इतना अपराध की खाने के लिए रात में भोजन मांग लिया
सारनी। लोनिया पंचायत के ब्राह्मणवाडा गांव में बीती रात 10 बजे के लगभग एक बुजुर्ग पिता की उसके पुत्र ने लाठियां से पीट-पीट कर हत्या कर दी हत्या भी इस बात पर की 60 वर्षी बुजुर्ग कालू गायकी ने अपने पुत्र से खाने के लिए भोजन मांग लिया आक्रोशित पुत्र बुधल गायकी ने लाठी से 60 वर्षी कालू को इस कदर पीटा कि उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सारनी थाना में दी और पुलिस के माध्यम से मौके पर पहुंचकर सबसे पहले आरोपी पुत्र को राउंडअप लेकर उससे पूछताछ करने का कार्य किया है उसे बाद में जो कहानी सामने आई है वह दिल को दहला देने वाली है। सारनी पुलिस ने बताया कि 60 वर्षी कालू गायकी संपूर्ण गांव के मवेशियों को एकत्रित करके उसे जंगल में चारे का कार्य करता है और उसके बाद जिन की गाय और भैंस को चराने का कार्य करता है उन गाय भैंस के मालिकों के माध्यम से उसे खाना देने का कार्य करते हैं और उसे खाने के दम पर वह और उसका पूरा परिवार पलता है मंगलवार रात को भी कुछ इसी तरह का कार्य हुआ 60 वर्षी कालू संपूर्ण गांव से भोजन एकत्रित करके घर ले गया और अपने पुत्र से भोजन करने के लिए मांगा तो उसका पुत्र बुदल गायकी कुछ इस तरह क्रोधित हुआ कि उसने अपने पिता को लाठी से पीट-पीट कर उसकी घटना स्थल पर ही हत्या कर दी मौके पर सारनी थाना प्रभारी अरविंद कुमरे सहित दलबल के साथ पहुंचे और उन्होंने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और सारनी एसडीपी रोशन कुमार जैन को इस घटना की संपूर्ण जानकारी दी ग्रामीणों ने बताया कि रात को जो घटना घटी है वह पहली बार नहीं हुई है इसके पूर्व में भी मृतक कालू गायकी का पुत्र बुदल के माध्यम से अपने पिता के साथ कई बार मार पीट की घटना को अंजाम देने का कार्य कर चुके हैं। ऐसी स्थिति को देखते हुए पुलिस के माध्यम से इसे गंभीरता से लेते हुए आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को सारनी पुलिस के माध्यम से मृतक के शव को घोड़ाडोगरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि हमारी संस्कृति किस कदर पातन की ओर जा रही है। जो पिता अपने पुत्र को जन्म देता है और उसे शिक्षा दीक्षा देकर बेहतर इंसान बनने का प्रयत्न करता है यदि वही पुत्र अंतिम दिनों में बुजुर्ग पिता को लाठियां से पीट-पीट कर यदि उसकी हत्या कर दे तो सभ्य समाज के बीच में इसे बुरी कोई दूसरी खबर नहीं हो सकती।
इनका कहना है
ब्राह्मणवाडा में एक गायकी परिवार रहता है भोजन मांगने पर आक्रोशित पुत्र ने अपने पिता कालू गायकी को लाठी से पीट कर उसकी हत्या कर दी आरोपी पुत्र बुदल गायकी को और राउंडऑफ कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 302 का मामला पंजीकृत किया गया है।शव का पोस्टमार्टम बुधवार को करवरकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
रोशन कुमार जैन अनुविभागी पुलिस अधिकारी सारनी
+ There are no comments
Add yours