सीएमओ पवन राय और थाना प्रभारी महेश टांडेकर का कोरोना वीर सम्मान

Estimated read time 0 min read

पचमढ़ी। कोरोना त्रासदी में सतत लोगों की सेवा करने, सुरक्षा व्यवस्था बनाने में विशेष भूमिका निभाने वाले कोरोना वीरों का भाजपा के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। पचमढ़ी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन राय, पुलिस अधिकारी महेश टांडेकर व अन्य का सम्मान किया गया। क्षेत्रीय विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी, नाव नियुक्ति भाजपा जिलाध्यक्ष श्री माधव अग्रवाल ने कोरोना वीरों का सम्मान किया। त्रासदी के इस दौर में इन वारियर्स ने विशेष भूमिका अदा की है। विधायक श्री नागवंशी ने कहा स्वस्थ विभाग, नगर पालिका और पुलिस विभाग फ्रंट लाइन में खड़े होकर काम कर रहा है। जिलाध्यक्ष श्री अग्रवाल ने कहा लॉक डाउन के दौरान परेशानी जरूर हुई लेकिन इस महामारी से जल्द सभी उबरेंगे और फिर से विकास करेंगे। सीएमओ पवन राय ने कहा नगर पालिका की पूरी टीम ने एकजुट होकर काम किया है। नगर के लोगों का भी योगदान मिला है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours