संविधान निर्माता अंबेडकर जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

Estimated read time 0 min read

सारनी। भाजपा जिला मंत्री रंजीत सिंह एवं नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 130 वी जयंती पर अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर दीप प्रज्वलन माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए । इस अवसर पर भाजपा जिले के मंत्री रंजीत सिंह ने कहा कि स्वतंत्र भारत की आत्मा उसका संविधान है संविधान निर्माण का कार्य बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा भारत का संविधान लिख कर राष्ट्र मे प्रतिष्ठा अर्पित करने का कार्य किया गया। विश्व के सबसे बड़े संविधान में दलितों वंचित वर्ग की चिंता के साथ समानता हमारे संविधान की रचना का प्रमुख आधार है भारत की एकता अखंडता संप्रभुता की अच्छा करना  सरकार का कार्य नहीं बल्कि हमारे देश के नागरिकों का नैतिक कर्तव्य भी है। इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष बहादुर थापा ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के विचार भारत की ही नहीं विश्व धरोहर है वे हमारे गौरव का विषय है ।इस अवसर पर मुकेश यादव,जफर असांरी,राहूल कापसे मौजूद थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours