सारनी। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आज भाजपा सारणी ग्रामीण मंडल द्वारा समस्त 45 बूथों पर बूथ अध्यक्षों एवं बूथ प्रभारियों की उपस्थिति में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ वरिष्ठ एवं जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा सारणी ग्रामीण के मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे द्वारा पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण पूजन किया गया। साथी कार्यकर्ताओं को बताया गया कैसे संघर्ष और समर्पण के साथ आज एक छोटी सी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है यह हमारे पित्र पुरुष डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी की मेहनत का फल है पार्टी का मूल सिद्धांत राष्ट्रवाद और अंत्योदय है सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत के साथ आज करोड़ों कार्यकर्ता अपना पसीना बहा कर पार्टी के माध्यम से जनता की सेवा में लगे हुए हैं। इस अवसर पर फुलचन्द यादव, महामंत्री,सुरेंद्र नरे, उपाध्यक्ष दीपक पटेल, मिश्री परते जनपद उपाध्यक्ष, वंदना पाटले, लिखिराम यादव, देवी यादव, भंगी उइके, शिवराज यादव, मनोज मंडल, रूपेश जनपद सदस्य ,राकेश वर्मा, रामप्रसाद मर्सकोले,ललित यादव, दिनेश यादव ,राकेश साहू, राजा राठौर दुलीचंद अनिल सेठ उमेश चौरे सत्येंद्र रामदयाल तुलसी लीला दास सीनोटिया आदि कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
सारनी ग्रामिण मंडल के 45 बुथो पर स्थापना दिवस मनाया गया
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours